फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Hindi Day 2020: 1975 से लेकर 2018 तक इन देशों में हुआ विश्व हिंदी सम्मेलन

Fri, 10 Jan 2020 11:08 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 10 Jan 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
World Hindi Day 2020 some places where previous World Hindi Conference was held
Hindi Diwas

14 सितंबर को जहां राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है वहीं हर साल दस जनवरी को विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता है। साल 2006 से ही हर साल आधिकारिक तौर पर विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है।  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी। हालांकि, इससे पहले भी हिंदी के वैश्विक स्तर पर प्रचार और प्रसार के लिए विश्व हिंदी सम्मेलन हुए थे। सबसे पहला विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन नागपुर में दस जनवरी 1975 को हुआ था। प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ के तौर पर ही हर साल दस जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा हुई। पहले विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन इंदिरा गांधी ने किया था।


 

World Hindi Day 2020 some places where previous World Hindi Conference was held
हिंदी दिवस - फोटो : अमर उजाला

भारत के साथ ही दुनिया के विभिन्न देशों में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन हुआ। इनमें मॉरीशस, ब्रिटेन, त्रिनिदाद और टोबैगो एवं अमेरिका शामिल है। हिंदी दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में शुमार है। चीन की मंडारिन भाषा दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाती है और उसके बाद स्पेनिश का नंबर आता है। अंग्रेजी के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है। भारत ने 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने पहली बार आधिकारिक भाषा के तौर हिंदी को अपनाया था। आइए जानते हैं कब कहां विश्व हिंदी सम्मेलन हुआ...

 

World Hindi Day 2020 some places where previous World Hindi Conference was held
hindi diwas - फोटो : hindi diwas

पहला विश्व हिंदी सम्मेलन नागपुर में दस से 12 जनवरी के बीच साल 1975 में हुआ था। इसके बाद दूसरा विश्व हिंदी सम्मेलन मॉरिशस के पोर्ट लुइस में 28 से लेकर 30 अगस्त के बीच 1976 को हुआ था। इसके बाद तीसरा विश्व हिंदी सम्मेलन दिल्ली में 28 से 30 अक्टूबर के बीच साल 1983 में हुआ था। फिर चौथा विश्व हिंदी सम्मेलन मॉरिशस में दो से लेकर चार दिसंबर के बीच 1993 में हुआ था। चौथा विश्व हिंदी सम्मेलन दस साल के अंतराल के बाद हुआ था। उसके बाद पांचवां विश्व हिंदी सम्मेलन स्पेन, त्रिनिदाद और टोबैगो में चार से आठ अप्रैल के बीच 1996 में हुआ था। इसी तरह छठा लंदन में 1999 और ग्यारवां मॉरिशस के पोर्ट लुइस में साल 2018 में हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed