हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हिंदी प्रेमियों के लिए बेहद खास है, क्योंकि हिंदी दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में शुमार है। साल 2006 से हर साल दस जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी। दुनिया में हिंदी के प्रचार और प्रसार के लिए पहली बार 10 जनवरी 1975 को नागपुर में विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया गया था।
World Hindi Day 2020: नागपुर में हुआ था पहला विश्व हिंदी सम्मेलन, जानें कब से मनाया जा रहा यह दिवस
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन