फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Food Safety Day 2021: विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास, विषय एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Sat, 05 Jun 2021 09:16 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 05 Jun 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
World Food Safety Day 2021: world food safety day history importance theme
World Food Safety Day 2021 हर व्यक्ति को अच्छा आहार मिले - फोटो : iStock

प्रतिदिन लोग कई सारे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। खाद्य सुरक्षा द्वारा यह तय किया जाता है कि खाद्य पदार्थ को खाने से पहले उसके उत्पादन, प्रसंस्करण, भंडारण, वितरण, तैयारी तक खाद्य शृंखला का हर चरण लोगों की सेहत के लिहाज से सुरक्षित हो। इसी उद्देश्य के साथ प्रतिवर्ष लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा यह निर्धारित करती है कि धरती पर रहने वाले हर व्यक्ति को अच्छा आहार मिले ताकि किसी की सेहत प्रभावित न हो, सभी स्वस्थ जीवन जी सकें। आज भी कई सारे देशों में लोगों को ऐसा भोजन मिलता है जिसकी गुणवत्ता का कोई स्तर नहीं होता है। यह आहार लोगों को बीमार करता है जो कि पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। अगली स्लाइड्स से जानिए विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास, विषय एवं महत्वपूर्ण जानकारी। 

 



 

World Food Safety Day 2021: world food safety day history importance theme
World Food Safety Day 2021 30 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है - फोटो : Social media

खराब खाद्य सामग्री से 30 लाख लोगों की होती है मृत्यु
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दूषित खाद्य या बैक्टीरिया युक्त खाद्य से हर साल 10 में से एक व्यक्ति बीमार होता है। दुनियाभर में बीमारों का यह आंकड़ा लगभग 60 करोड़ पार है जिसमें से 30 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है। मृत्यु के इस आंकड़े को कम करने के लिए ही खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता के प्रति विशेष ध्यान दिया जाता है। 


 

 

World Food Safety Day 2021: world food safety day history importance theme
World Food Safety Day 2021 भोजन की गुणवत्ता पर जोर देता है - फोटो : अमर उजाला

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2021 का विषय
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2021 का विषय “स्वस्थ कल के लिए आज का सुरक्षित भोजन” है। इस वर्ष का विषय भोजन की गुणवत्ता पर जोर देता है। यदि आज हम अच्छा भोजन आहार के रूप में लेंगे तो हमारा कल भी बेहतर होगा, हम स्वस्थ रहेंगे। पिछले वर्ष इस दिन को लेकर कोई विषय तय नहीं गया था इसलिए वर्ष 2018 का विषय ही माना गया था कि जो कि ‘खाद्य सुरक्षा, सभी का व्यवसाय’ था। 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Food Safety Day 2021: world food safety day history importance theme
World Food Safety Day 2021 7 जून को इस दिन का आयोजन किया जाने लगा - फोटो : अमर उजाला

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास
यह तीसरा वर्ष है जब विश्व इस दिन का आयोजन करने जा रहा है। साल 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने की घोषणा की गई और तभी से प्रतिवर्ष 7 जून को इस दिन का आयोजन किया जाने लगा। कोरोना महामारी के कारण पिछले वर्ष इस दिन का आयोजन ऑनलाइन ही किया गया था। इस वर्ष भी इसे ऑनलाइन ही मनाया जाना है। 

 

 

विज्ञापन
World Food Safety Day 2021: world food safety day history importance theme
World Food Safety Day 2021 तेल और घी में हुई मिलावट - फोटो : अमर उजाला

भारत ने किये हैं ये काम
संयुक्त राष्ट्र द्वारा खाद्य और कृषि संगठन तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए नामित किया गया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण द्वारा सुरक्षित खाद्य उपलब्ध करवाने के लिए पहला राज्य खाद्य सुरक्षा इंडेक्स विकसित किया गया है। खाद्य तेल और घी में हुई मिलावट के बारे में एक मिनट से कम समय में पता लगाने के लिए विशेष उपकरण ‘रमन 1.0’ को भी क्रिया में लाया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed