फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World environment day 2021: इस विश्व पर्यावरण दिवस अपनों से साझा करें ये खास संदेश

Fri, 04 Jun 2021 09:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 04 Jun 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
happy world environment day 2021 wishes quotes messages images hd photos status and beautiful pictures
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : istock

हमारे पर्यावरण के बिना हमारे जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। ऐसे में लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 5 जून को पूरी दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रदूषण पर स्टॉकहोम, स्वीडन में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया था। इसके बाद पहली बार 5 जून 1974 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था और इसके बाद हर साल इसे मनाया जा रहा है।



यही नहीं हर साल इसे मनाने के लिए एक थीम भी रखी जाती है और साल 2021 में इसके लिए 'पारिस्थितिकी तंत्र बहाली' थीम रखी गई है। इस दिन पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए कई तरह के जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और लोगों को पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस साल पाकिस्तान विश्व पर्यावरण दिवस की वैश्विक मेजबानी करेगा। इसके अलावा इस दिन लोग अपनों को कई खास संदेश भी भेजते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बार आप अपनों को कौन-कौन से संदेश भेज सकते हैं।

happy world environment day 2021 wishes quotes messages images hd photos status and beautiful pictures
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : istock

पेड़ काटकर पक्षियों का तुम घर उजाड़ते हो
पर्यावरण प्रदूषण फैलाते हो
और उन्हें पाने के लिए भी तरसाते हो
कुछ तो अब शर्म करो
पेड़ लगाकर कुछ तो अच्छे कर्म करो

विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की शुभकामनाएं!

happy world environment day 2021 wishes quotes messages images hd photos status and beautiful pictures
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : istock

चिंतित हैं आज सभी बुद्धिजन 
कैसे बचाएं हम अपना पर्यावरण
कोई कहे नए वृक्ष लगाओ
तो कोई कहे जो हैं उन्हें बचाओ।

विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की शुभकामनाएं!

विज्ञापन
विज्ञापन
happy world environment day 2021 wishes quotes messages images hd photos status and beautiful pictures
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : istock

ग्लोबल वार्मिंग से 
खतरे हैं भरपूर
पर्यावरण की रक्षा से 
कर सकते हैं इन्हें दूर।

विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की शुभकामनाएं!

विज्ञापन
happy world environment day 2021 wishes quotes messages images hd photos status and beautiful pictures
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : istock

चलो इस धरती को रहने योग्य बनाएं
सभी मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं।

विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की शुभकामनाएं!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed