जब हम घर बनाते हैं, तो उसमें टॉयलेट जरूर बनवाते हैं क्योंकि ये हमारी जरूरत है। ठीक ऐसे ही आपको बाहर पब्लिक टॉयलेट देखने को मिल जाएंगे या फिर मॉल में, सिनेमाघरों में और दफ्तरों में भी। बस अंतर ये होता है कि कहीं के टॉयलेट काफी गंदे होते हैं, तो कहीं के काफी साफ होते हैं। लेकिन अगर आपने एक चीज कभी नोटिस की होगी, तो आपने ये जरूर देखा होगा कि दफ्तर, मॉल या सिनेमाघरों में जो टॉयलेट बने होते हैं, वो साफ-सुथरे तो होते ही हैं, साथ ही इन टॉयलेट के दरवाजे नीचे से कटे होते हैं या यूं कहें कि थोड़े छोटे होते हैं। साथ ही इन टॉयलेट की छत भी खुली होती है। वहीं, इन्हें देखकर आपके मन ये सवाल तो जरूर आता होगा कि आखिर ऐसा क्यों है? लेकिन आप इसका जवाब नहीं जान पाए होंगे, तो चलिए हम आपको इसके पीछे की वजहों के बारे में बताते हैं।
{"_id":"614edae98ebc3efd1447bf71","slug":"why-toilets-in-office-malls-theatres-are-open-from-the-bottom-and-top","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दफ्तर, मॉल या सिनेमाघरों में टॉयलेट के गेट नीचे से कटे और छत क्यों होती है खुली? ये रहा इसका जवाब","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
दफ्तर, मॉल या सिनेमाघरों में टॉयलेट के गेट नीचे से कटे और छत क्यों होती है खुली? ये रहा इसका जवाब
Sat, 25 Sep 2021 01:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:49 PM IST
विज्ञापन
टॉयलेट के गेट छोटे और छत क्यों खुली होती है
- फोटो : istock
टॉयलेट के गेट छोटे और छत क्यों खुली होती है
- फोटो : Pixabay
मदद के लिए
- ऐसे टॉयलेट का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि अगर किसी व्यक्ति की अंदर तबियत खराब हो जाए, तो उसे ऐसे वक्त में आसानी से बाहर निकाला जा सकता है। गेट नीचे से छोटा होता है, जिसकी वजह से उसे तोड़ना या खोलना बेहद आसान होता है। साथ ही छत खुली होने की वजह से भी कोई दूसरा व्यक्ति आसानी से अंदर मदद के लिए जा सकता है।
टॉयलेट के गेट छोटे और छत क्यों खुली होती है
- फोटो : Pixabay
नशा रोकने के लिए
- कई लोगों की आदत होती है कि वो धूम्रपान जैसी चीजों का इस्तेमाल टॉयलेट में भी करते हैं, जिसकी वजह से वहां मौजूद अन्य लोगों को दिक्कत होती है। ऐसे में गेट कटा होने की वजह से और छत खुली होने की वजह से अंदर का धुंआ बाहर आ जाता है और वहां मौजूद स्टाफ उसे धूम्रपान करने से रोक देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टॉयलेट के गेट छोटे और छत क्यों खुली होती है
- फोटो : Pixabay
सफाई के लिए
- दरअसल, जब गेट फर्श से ऊपर रहता है, तो इससे वहां की सफाई बड़े ही अच्छे तरीके से हो जाती है और साथ ही फर्श को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। साथ ही टॉयलेट में अगर पानी जमा हो जाए, तो उसे आसानी से बाहर भी निकाला जा सकता है।
विज्ञापन
टॉयलेट के गेट छोटे और छत क्यों खुली होती है
- फोटो : istock
पता चल जाता है अंदर कोई है
- कई लोगों की आदत होती है कि वो बिना दरवाजे पर नॉक किए अंदर चले जाते हैं। ऐसे में इन टॉयलेट के गेट कटे होने की वजह से ये पता चल जाता है कि अंदर कोई मौजूद है और इससे डिस्टर्ब भी नहीं होता है।