फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas Day 2019 : 25 December को ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमस, ये है पूरी कहानी

Wed, 25 Dec 2019 10:23 AM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: सारंग उपाध्याय Updated Wed, 25 Dec 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
why christmas is celebrated on 25th december knwo real history of christmas
Christmas - फोटो : Pixabay

पूरी दुनिया में प्रभु यीशू का जन्मदिन 25 दिसंबर को क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है। प्यार और पवित्रता का संदेश देने वाला ये त्योहार सबसे पहले रोम में 336 ईस्वी में मनाया गया था।वैसे तो बाइबल में जीसस के जन्म की कोई निर्धारित डेट नहीं दी गई है,बावजूद इसके हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है।


 

Trending Videos
why christmas is celebrated on 25th december knwo real history of christmas
Christmas Tree - फोटो : Pixabay

हालांकि इस तारीख को लेकर कई बार विवाद भी हुआ। सबसे पहले 336 ई. पूर्व में रोमन के पहले ईसाई रोमन सम्राट के समय सबसे पहले क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया गया। इसके कुछ सालों बाद पोप जुलियस ने आधिकारिक तौर पर जीसस के जन्म को 25 दिसंबर को ही मनाने का ऐलान कर दिया।

 

why christmas is celebrated on 25th december knwo real history of christmas
वायर वीडियो - फोटो : self

बता दें, क्रिसमस का जश्न 12 दिनों तक चलता है। इसके पीछे जो वजह बताई जाती है वो यह है कि प्रभु यीशू के जन्म के 12वें दिन तीन आलिम उन्हें तोहफे और दुआएं देने आए थे। इस त्योहार के लिए बड़ों से ज्यादा बच्चे ज्यादा उत्साहित रहते हैं। वो क्रिसमस की रात अपनी सभी इच्छाओं को एक कागज में लिखकर सोने से पहले घर की खिड़की के पास रख देते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
why christmas is celebrated on 25th december knwo real history of christmas
christmas 2019 - फोटो : अमर उजाला

माना जाता है कि रात को ये फरिश्ते नीचे आकर बच्चों की सभी इच्छाओं को प्रभु यीशू तक पहुंचा देते हैं। बता दें, सबसे पहले क्रिसमस ट्री के साथ इस त्योहार को मनाने की शुरुआत उत्तरी यूरोप में हजारों सालों पहले हो हुई थी। उस समय 'Fir' नाम के पेड़ को सजाकर इस फेस्टिवल को मनाया जाता था।

 

विज्ञापन
why christmas is celebrated on 25th december knwo real history of christmas
Christmas Celebration - फोटो : Pixabay
वक्त के साथ धीरे-धीरे क्रिसमस ट्री का चलन हर जगह बढ़ गया। लोग अब क्रिसमस के दिन इस पेड़ को घर लाकर कैंडी, चॉकलेट्स, खिलौने, लाइट्स, बल्ब और गिफ्ट्स से सजाते हैं। मान्यता है कि क्रिसमस ट्री सजाने की परंपरा 1570 में शुरू हुई। क्रिसमस ट्री एक सदाबहार पेड़ है, जिसकी पत्तियां न तो किसी मौसम में गिरती हैं और न ही कभी मुरझाती हैं। मान्यता है कि क्रिसमस ट्री को सजाने से घर में मौजूद वास्तु दोष भी दूर होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed