फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2023: 8 मार्च को है रंगों की होली, त्योहार से पहले कर लें ये काम

Tue, 07 Mar 2023 07:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 07 Mar 2023 07:03 PM IST
सार

आइए जानते हैं कि होलिका दहन का मुहूर्त क्या है और होली कब है। अगली स्लाइड्स में जानिए कि होली के लिए क्या क्या तैयारियां करनी है, ताकि त्योहार को मजेदार तरीके से मनाया जा सके।

विज्ञापन
When Is Holi 2023 Start Preparing With These Tasks to Celebrate the Festival With Your Family in a Fun Way
होली 2023 - फोटो : istock

Holi 2023 : रंगों का त्योहार होली आने वाली है। होली हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण और बड़े त्योहारों में से एक है। भारत में होली का पर्व खुशहाली, अपनापन लेकर आता है। इस त्योहार को देश के सभी राज्यों के साथ ही विदेशों तक उत्साह से मनाया जाता है। होली के मौके पर लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर गले मिलते हैं और स्वादिष्ट पकवान का स्वाद लेते हैं। होली दो दिन का पर्व होता है, जिसमें एक दिन पहले होलिका दहन का पर्व मनाए जाने की परंपरा है। दूसरे दिन रंग वाली होली खेली जाती है। प्रतिवर्ष होली का पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष होली 2023 को मनाने के लिए लोग उत्साहित हैं। आइए जानते हैं कि होलिका दहन का मुहूर्त क्या है और होली कब है। अगली स्लाइड्स में जानिए कि होली के लिए क्या क्या तैयारियां करनी है, ताकि त्योहार को मजेदार तरीके से मनाया जा सके।

When Is Holi 2023 Start Preparing With These Tasks to Celebrate the Festival With Your Family in a Fun Way
होली का मुहूर्त - फोटो : amar ujala

होलिका दहन का मुहूर्त

फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व होता है। अधिकतर मार्च महीने में होली की तिथि पड़ती है। इस वर्ष 7 मार्च 2023 को होलिका दहन किया जाएगा और 8 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त  7 मार्च को शाम 6 बजकर 24 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट तक है।

When Is Holi 2023 Start Preparing With These Tasks to Celebrate the Festival With Your Family in a Fun Way
रंग लगातीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

होली की तैयारियों की लिस्ट

होली के पावन पर्व में अधिक दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में त्योहार को लेकर बहुत सारी तैयारियां बची होंगी। होली को मनाने की कुछ परंपराएं हैं, जिसे हर साल मनाया जाता है। ऐसे में होली की तैयारियों की सूची बनाकर सभी कार्यों को पूरा करें। होली से पहले ये काम पूरे कर लेने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Is Holi 2023 Start Preparing With These Tasks to Celebrate the Festival With Your Family in a Fun Way
टिकट कर लें बुक - फोटो : istock

टिकट कर लें बुक

अगर आप घर से दूर किसी दूसरे शहर में पढ़ते या नौकरी करते हैं और होली के मौके पर परिवार के साथ पर्व मनाना चाहते हैं तो सबसे पहले होली के लिए फ्लाइट या ट्रेन की टिकट बुक करा लें। होली में सभी को अपने घर जाना होता है, ऐसे में टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। इसलिए पहले से ही कंफर्ट टिकट बुक करा लें ताकि सफर में दिक्कत न आए।

विज्ञापन
When Is Holi 2023 Start Preparing With These Tasks to Celebrate the Festival With Your Family in a Fun Way
होली की खरीदारी - फोटो : Pixabay

खरीदारी

बहुत सारे हिंदू परिवारों में होली के मौके पर नए कपड़े पहनने की परंपरा है। इसके अलावा होली की तैयारियों के लिए बहुत सारी खरीदारी करनी होती है। होली से एक दो दिन बाजारों में बहुत अधिक भीड़ होती है और त्योहार के कारण चीजों की कीमत भी बढ़ जाती है। इसलिए कपड़ों से लेकर त्योहार के लिए अन्य जरूरी चीजों की लिस्ट बनाकर खरीदारी पहले ही कर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed