फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या है आईवीएफ, जो संतान न होने की समस्या से लोगों को दिला रहा है निजात

Tue, 14 Jan 2020 03:36 PM IST
Advertorial Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 14 Jan 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
what is ivf which is relieving people from the problem of not having children

देशभर में कई ऐसे लोग हैं जो प्रजनन से जुड़ी समस्याओं से ग्रसित हैं । इन समस्याओं के कई कारण हो सकते हैं जैसे आनुवांशिक कारण, खराब जीवनशैली, स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें, तनाव, आराम आदि । प्रजनन की समस्या स्त्री या पुरुष दोनों को हो सकती हैं । प्रजनन से जुड़ी समस्या से न सिर्फ आपका दाम्पत्य जीवन प्रभावित होता है बल्कि आपका पारिवारिक व सामाजिक जीवन भी प्रभावित होता है । निःसंतान दम्पतियों को समाज में निम्न दृष्टि से देखा जाता है । हमारे देश में खासतौर से महिलाएं समाज द्वारा चलाए गए विष व्यंगो का निशाना बनती हैं ।



इस समस्या से निजात पाने के लिए समाज में ढेरो अंधविश्वास प्रचलित हैं । अक्सर लोग अपना कीमती समय और लाखों रुपए इस समस्या से निजात पाने के लिए धार्मिक पाखंडियों के ऊपर खर्च कर देते हैं । परंतु इस समस्या का उपाय अंधविश्वास में नहीं अपितु विज्ञान में उपलब्ध है । विज्ञान आजकल बांझपन व अन्य प्रजनन संबंधित दिक्कतों को नष्ट करने के क्षेत्र में तेजी से कार्यरत है । इसी का परिणाम है आईवीएफ यानि कि इन विट्रो फर्टिलाइजेशन तकनीक । 

आईवीएफ महिलाओं में गर्भाधान की सबसे अच्छी तकनीक मानी जाती है । इस तकनीक में किसी महिला के अंडाशय से अंडे या एग्स का पुरुष के शुक्राणुओं (स्पर्म) से किसी द्रव माध्यम (लिक्विड मीडियम) में सम्पर्क कराया जाता है । जिसके बाद निषेचित (फर्टीलाइज) एग को महिला के गर्भाशय में रख दिया जाता है । इस प्रकार एग को फर्टिलाइज कराने में गर्भ-नलिकाओं, जिनके माध्यम से सामान्य रूप में एग्स व स्पर्म का सम्पर्क नहीं होता है, की जरुरत ही नहीं पड़ती और फर्टिलाइज एग महिला के गर्भाशय में पहुंच जाता है ।

इस तकनीक का प्रयोग खासतौर पर तब करते हैं जब महिला की गर्भ नलिकाएं बंद होती है अथवा महिला में एग्स न बन रहे हों । पुरुष में शुक्राणुओं की संख्या कम होने पर भी इस तकनीक का प्रयोग करते हैं । परिवार में आनुवांशिक बीमारी होने पर बच्चे को इस बीमारी से बचाने के लिए भी आईवीएफ का प्रयोग किया जाता है । 

आईवीएफ तकनीक के द्वारा संतान प्राप्त करना एक सुरक्षित तरीका है । परंतु इस तरीके का प्रयोग बेहद सावधानी से भी किया जाना चाहिए । इसलिए हमेशा एक सफल व विश्वसनीय आईवीएफ संस्थान का ही चुनाव किया जाना चाहिए । मां आईवीएफ उन्हीं सफल संस्थानों में से एक है । अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस मां आईवीएफ अपने सफल उपचारों के लिए ख्याति प्राप्त संस्थान है । कई सालों के अनुभव व अत्याधुनिक तकनीक की सहायता से मांआईवीएफ के ख्याति प्राप्त डाक्टरों ने अनेकों दम्पतियों के जीवन को सुधारा है । मां आईवीएफ के नि:संतानता विशेषज्ञों के परामर्श व उचित इलाज के साथ अब जटिल से जटिल अवस्थाओं में भी मां बनना संभव है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed