फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Lohri 2020: यहां पढ़िए लोहड़ी का गीत और जानिए सुंदरी-मुंदरी की कथा

Mon, 13 Jan 2020 11:23 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 13 Jan 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
happy lohri 2020 lohri wishes images quotes messages wallpaper and lohri story
lohri - फोटो : अमर उजाला

लोहड़ी पंजाब और हरियाणा का प्रमुख त्योहार है। हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले देशभर में धूमधाम से लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। यह फसल से जुड़ा हुआ त्योहार है और इस दिन सिख लोग फसल पकने की खुशी मनाते हैं। यह त्योहार नवविवाहित दंपति और घर आए नवजात शिशु के लिए के लिए महत्वपूर्ण है। इस दिन शाम को लकड़ियों की ढेरी पर पूजा के साथ लोहड़ी जलाई जाती है। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में नववधू और बच्चे की पहली लोहड़ी का विशेष महत्व होता है। इस दिन अग्नि के चारों ओर खड़े होकर लोकगीत गाए जाते हैं और नए धान के साथ खील, मक्का, गुड़, रेवड़ी और मूंगफली अग्नि में  अर्पित की जाती हैं। अग्नि के चारों तरफ परिक्रमा भी की जाती है।

 

happy lohri 2020 lohri wishes images quotes messages wallpaper and lohri story
lohri - फोटो : अमर उजाला

वैसे तो लोहड़ी को लेकर दक्ष और भगवान कृष्ण से जुड़ी मान्यताएं भी प्रचलित हैं। लेकिन एक और मान्यता है जो अकबर के शासन काल के दौरान की है। कहा जाता है कि अकबर के शासन काल में दुल्ला भट्टी नाम का एक शख्स था जो कि पंजाब प्रांत में रहता था। दुल्ला भट्टी बहादुर योद्धा था। संदलबार नाम की एक जगह थी जहां गरीब घर की लड़कियों को अमीरों को बेच दिया जाता था। यह जगह अब पाकिस्तान में है। यहां एक किसान सुंदरदास रहता था जिसकी दो बेटियां सुंदरी और मुंदरी थीं। गांव का ठेकेदार जो कि मुगल था, सुंदरदास को खुद से बेटियों की शादी कराने के लिए धमाकता है। जब यह बात दुल्ला भट्टी को पता चली तो उसने ठेकेदार के खेत जला दिए और सुंदरी और मुंदरी की शादियां वहां करवाई जहां उनका पिता चाहता था। तभी से लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है।
 

happy lohri 2020 lohri wishes images quotes messages wallpaper and lohri story
lohri - फोटो : अमर उजाला

दुल्ला भट्टी भाटी राजपूत यौद्धा था। वो अमीर लोगों से धन लूट कर गरीब लोगों की मदद करता था। हिंदू और सिख लड़कियों पर मुगलों और जमीदारों की बुरी नजर रहती थी और उनको वो अगवा कर लेते थे। दुल्ला भट्टी हिंदू और सिख लड़कियों के विवाह में मदद करता था। वो ऐसी लड़कियों का कन्यादान भी स्वयं करता था जो कि मुगलों द्वारा सताई गईं थीं। अकबर की फौज दुल्ला भट्टी को डाकू मानती थी। सुन्दरी और मुंदरी दोनों गरबी थीं। दुल्हा भट्टी ने इन दोनों लड़कियों की मदद की और अग्नि के चारों ओर फेरे लगवा कर इनका विवाह सम्पन्न करवाया। तभी से लोहड़ी मनाई जाती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
happy lohri 2020 lohri wishes images quotes messages wallpaper and lohri story
lohri - फोटो : अमर उजाला
लोहड़ी का पावन लोक गीत 
सुंदर मुंदरिये हो, तेरा कौन विचारा हो, 
दुल्ला भट्ठी वाला हो, दुल्ले दी धी व्याही हो, 
सेर शक्कर पाई हो, कुड़ी दे जेबे पाई हो, 
कुड़ी दा लाल पटाका हो, कुड़ी दा सालू पाटा हो,
सालू कौन समेटे हो, चाचे चूरी कुट्टी हो, 
जमीदारां लुट्टी हो, जमीदारां सदाए हो, 
गिन-गिन पोले लाए हो, इक पोला घट गया,
ज़मींदार वोहटी ले के नस गया, इक पोला होर आया, 
ज़मींदार वोहटी ले के दौड़ आया, 
सिपाही फेर के लै गया, सिपाही नूं मारी इट्ट, भावें रो ते भावें पिट्ट,
साहनूं दे लोहड़ी,  तेरी जीवे जोड़ी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed