{"_id":"6a1bf0c69a8de92a920d5595","slug":"what-if-you-eat-white-part-of-cucumber-kheere-ko-aage-se-kyu-kata-jata-hai-2026-05-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cucumber Eating Tips: खीरा काटते समय निकलने वाले सफेद झाग को क्यों हटाया जाता है? जानें वजह","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Cucumber Eating Tips: खीरा काटते समय निकलने वाले सफेद झाग को क्यों हटाया जाता है? जानें वजह
Sun, 31 May 2026 02:57 PM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 31 May 2026 02:57 PM IST
सार
What If You Eat White Part Of Cucumber: अक्सर आपने देखा होगा कि हमेशा से खीरे के आगे वाले हिस्से को काटकर उससे सफेद झाग निकाला जाता है। ऐसा क्यों है, यहां हम आपको इसकी वजह बताएंगे।
विज्ञापन
खीरा काटते समय निकलने वाले सफेद झाग को क्यों हटाया जाता है?
- फोटो : AI
What If You Eat White Part Of Cucumber: खीरे को ज्यादातर लोग गर्मियों में ताजगी और ठंडक पाने के लिए सलाद और जूस के रूप में इस्तेमाल करते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ पाचन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अक्सर आपने देखा होगा कि खीरे के सिर वाले हिस्से, यानी सफेद और थोड़ा कड़वे भाग को काटकर फेंक दिया जाता है। कई लोग इसे बिना जाने-समझे खा भी लेते हैं।
खीरा काटते समय निकलने वाले सफेद झाग को क्यों हटाया जाता है?
- फोटो : Adobe stock
क्या ये जहर होता है?
खीरे को काटने के बाद थोड़ा घिसने पर जो सफेद झाग निकलता है, वह कुकुर्बिटासिन के कारण बनता है। यह एक प्राकृतिक यौगिक है जो खीरा, लौकी और कद्दू जैसी सब्जियों में पाया जाता है। पर, विषेशज्ञों की मानें तो खीरे से निकलने वाले झाग को नहीं खाना चाहिए, क्योंकि यह कड़वा होता है और इससे सेहत को कई नुकसान भी पहुंच सकते हैं।
खीरे को काटने के बाद थोड़ा घिसने पर जो सफेद झाग निकलता है, वह कुकुर्बिटासिन के कारण बनता है। यह एक प्राकृतिक यौगिक है जो खीरा, लौकी और कद्दू जैसी सब्जियों में पाया जाता है। पर, विषेशज्ञों की मानें तो खीरे से निकलने वाले झाग को नहीं खाना चाहिए, क्योंकि यह कड़वा होता है और इससे सेहत को कई नुकसान भी पहुंच सकते हैं।
खीरा काटते समय निकलने वाले सफेद झाग को क्यों हटाया जाता है?
- फोटो : Freepik.com
यहां आपको बताते हैं इसके नुकसान-
पाचन पर असर
खीरे का सफेद हिस्सा अक्सर कड़वा होता है। यह हिस्सा पाचन तंत्र के लिए थोड़ा भारी हो सकता है। अगर इसे अधिक मात्रा में खाया जाए, तो पेट में गैस बन सकती है, जिससे ब्लोटिंग और भारीपन की समस्या हो सकती है। खासकर उन लोगों के लिए जो पहले से ही पेट की समस्याओं जैसे अपच या एसिडिटी से जूझ रहे हैं, ये हिस्सा हानिकारक साबित हो सकता है।

- फोटो : freepik.com
एलर्जी और संवेदनशीलता
कुछ लोगों की त्वचा और शरीर खीरे के कुछ हिस्सों के प्रति संवेदनशील हो सकता है। सफेद हिस्सा खाने से मुंह या जीभ में हल्की जलन, खुजली या उबकाई जैसी प्रतिक्रिया हो सकती है। यह मुख्य रूप से उन लोगों में होता है जिनकी इम्यून सिस्टम थोड़ी कमजोर होती है।
कुछ लोगों की त्वचा और शरीर खीरे के कुछ हिस्सों के प्रति संवेदनशील हो सकता है। सफेद हिस्सा खाने से मुंह या जीभ में हल्की जलन, खुजली या उबकाई जैसी प्रतिक्रिया हो सकती है। यह मुख्य रूप से उन लोगों में होता है जिनकी इम्यून सिस्टम थोड़ी कमजोर होती है।
विज्ञापन
खीरा काटते समय निकलने वाले सफेद झाग को क्यों हटाया जाता है?
- फोटो : Freepik.com
पेट की बीमारियों में सावधानी
कुछ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, पेट और थायरॉयड की समस्याओं से जूझ रहे लोग खीरे के सफेद हिस्से से अतिरिक्त सावधानी बरतें। इसका अधिक सेवन हार्मोनल असंतुलन या पाचन संबंधित परेशानियों को बढ़ा सकता है। इसलिए विशेषज्ञ इसे सीमित मात्रा में खाने की सलाह देते हैं।