Weight Loss Without Dieting : अधिकतर लोग वजन तो कम करना चाहते हैं लेकिन वजन घटाने का सही तरीका नहीं जानते हैं। आमतौर पर लोगों को लगता है कि वजन कम करने के लिए व्यायाम करना, खाने में कुछ चीजों से परहेज करना होता है। इसके लिए लोग जिम, डांस क्लास या योगा क्लास ज्वाइन कर लेते हैं। वहीं खाने-पीने में परहेज करने लगते हैं, जिसे डाइटिंग कहते हैं।
एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जो वजन कम करने के लिए डाइटिंग नहीं करना चाहता। कुछ लोग वजन तो कम करना चाहते हैं लेकिन खाना देखकर उनकी जुबान और पेट पर कंट्रोल नहीं रहता। हालांकि डाइटिंग का मतलब खाना पीना छोड़ना बिल्कुल भी नहीं है, बल्कि पौष्टिक खान-पान को जीवनशैली में सही तरीके से शामिल करना है। स्वस्थ तरीके से वजन घटाना चाहते है तो यहां बिना डाइटिंग वजन कम करने के तरीके बताए जा रहे हैं।
2 of 6
खाने को धीरे-धीरे खाएं
- फोटो : adobe
खाने को धीरे-धीरे खाएं
आप खाना-पीना मत छोड़ें बल्कि सही तरीके से सेवन करें। भोजन की हर बाइटको अच्छे से चबाएं। जल्दी-जल्दी न खाएं बल्कि धीरे-धीरे पूरा बाइट अच्छे से चबाकर खाने से आप कम खाना खाकर ही तृप्त महसूस करते हैं। टीवी, फोन या लैपटॉप देखते हुए खाने से बचें, ध्यान सिर्फ खाने पर रखें।
3 of 6
पानी पीते रहना जरूरी
- फोटो : Freepik.com
पर्याप्त पानी पिएं
पानी की सही मात्रा भी वजन घटाने में सहायक है। हर दिन आठ से दस गिलास पाना पीना चाहिए। खाने से 30 मिनट पहले एक गिलास पानी पीने से पेट जल्दी भरता है और आप कम खाएंगे। इसके अलावा कई बार शरीर भूख और प्यास को मिला देता है। जब भूख लगे तो पहले पानी पीकर देखें।
4 of 6
पूरी नींद लें
- फोटो : adobe stock
पूरी नींद लें
नींद न पूरी होने से भी वजन बढ़ता है। दरअसल, कम नींद के कारण भूख बढ़ाने वाले हार्मोन बढ़ जाते हैं, जिससे ज्यादा खाने की इच्छा होती है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए रोजाना सात से आठ घंटे की नींद जरूर लें।
5 of 6
घास पर पैदल चलना
- फोटो : Adobe
सक्रिय रहें
भले ही आप जिम न जाएं और भारी एक्सरसाइज भी न करें लेकिन दिनभर छोटे-छोटे कामों में सक्रिय जरूर रहें। लिफ्ट की जगह सीढ़ियां चढ़ें, पास की दूरी पैदल से तय करें और हर घंटे में थोड़ा चलें। इससे शरीर सक्रिय रहता है और कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। एक्सरसाइज नहीं करना चाहते हैं तो घर के काम जैसा झाड़ू-पोंछा और बागवानी आदि से भी अच्छी कैलोरी बर्न करते हैं। रोजाना पैदल चलने की आदत बनाएं और कुछ मिनट तेज गति से चलें।