फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Season: शादियों में मेहमानों की मेजबानी में हो रहे बदलाव, बच्चों-बुजुर्गों का रखा जा रहा खास ध्यान

Sun, 17 Nov 2024 01:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 17 Nov 2024 01:07 PM IST
सार

शादियों में अब बच्चों और बुजुर्गों के लिए खास व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि वे भी इस खास अवसर का भरपूर आनंद उठा सकें। शादी के आयोजनों में सभी उम्र के मेहमानों की सुविधा का ध्यान रखना एक नया चलन बन गया है। 

विज्ञापन
Wedding Season 2024 special game zone and food court for children's and elders in wedding
शादियों में मेहमानों की मेजबानी में हो रहे बदलाव - फोटो : Amar ujala

Wedding Season 2024: जब भी घर में किसी की शादी तय होती है तो उसके लिए हर उम्र के लोग उत्साहित रहते हैं। हर कोई अपने-अपने हिसाब से शादियों की तैयारी करता है। घरवाले और मेहमान शादी के आयोजन का भरपूर आनंद उठाते हैं। परेशानी सामने आती है सिर्फ बुजुर्गों और बच्चों के।



बुजुर्गों को शादी में चलने-फिरने से लेकर खाने-पीने तक में काफी परेशानी आती है। वहीं दूसरी तरफ बच्चे भी शादी के शोर-शराबे में काफी परेशान हो जाते हैं, जिसकी वजह से उनके माता-पिता को भी काफी उलझन होने लगती है। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए अब शादियों में बुजुर्गों और बच्चों का खास ध्यान रखा जा रहा है।

खासतौर पर बात करें वेडिंग सीजन 2024 की, तो इस साल इस बात को प्राथमिकता दी जा रही है, शादी की हर रस्म का आनंद बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक उठाएं। इसके लिए कुछ कदम उठाए जा रहे हैं जो निम्न है-
 

Wedding Season 2024 special game zone and food court for children's and elders in wedding
बच्चों के लिए खास गेम जोन - फोटो : freepik
बच्चों के लिए खास गेम जोन

बच्चों को खेलने का काफी शौक होता है। ऐसे में शादियों में इस साल ये देखा जा रहा है कि बच्चों के लिए खास गेम जोन बनाए जा रहे हैं। इनमें झूले, स्लाइड्स, बॉल पिट और आर्ट-क्राफ्ट एक्टिविटीज शामिल होती हैं।

 
Wedding Season 2024 special game zone and food court for children's and elders in wedding
बच्चों के लिए खास पकवान - फोटो : instagram

बच्चों के लिए खास पकवान

हर बच्चे के खाने को लेकर काफी नखरे होते हैं। ऐसे में शादियों में अब बच्चों की पसंद के अनुसार हल्के और स्वादिष्ट व्यंजन जैसे पिज्जा, पास्ता, नूडल्स, फ्रेंच फ्राइज और चॉकलेट्स उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके साथ-साथ बच्चों के लिए ही खास हेल्दी विकल्प भी जैसे फ्रूट्स और मिल्कशेक भी उपलब्ध कराए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding Season 2024 special game zone and food court for children's and elders in wedding
एनीमेटर्स और केयरटेकर - फोटो : freepik

एनीमेटर्स और केयरटेकर

बच्चों को मोबाइल देखने का काफी शौक होता है। फोन में वो हमेशा एनिमेशन देखना पसंद करते हैं। ऐसे में बच्चों को एंटरटेन करने और सुरक्षित रखने के लिए प्रोफेशनल एनीमेटर्स बुलाए जाते हैं। ये एनीमेटर्स गेम्स, म्यूजिक और डांस एक्टिविटीज के माध्यम से बच्चों का मनोरंजन करते हैं। 

विज्ञापन
Wedding Season 2024 special game zone and food court for children's and elders in wedding
बुजुर्गों के बैठने की होती है खास व्यवस्था - फोटो : instagram

बुजुर्गों के बैठने की होती है खास व्यवस्था

शादियों में बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में अब शादियों में बुजुर्गों के लिए अलग से आरामदायक कुर्सियां और सोफे लगाए जाते हैं। इन्हें ऐसी जगह पर लगाया जाता है कि उन्हें डीजे के शोर से परेशानी भी न हो और वो शादी का पूरा आनंद उठा सकें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed