फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Season: अब बारातियों को पसंद आ रहा स्वागत का ये तरीका, शादियों में रोबोट से लेकर AI तक आ रहा काम

Sun, 17 Nov 2024 10:16 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 17 Nov 2024 10:16 AM IST
सार

शादियों का सीजन शुरू हो गया है। इस सीजन में हर साल कुछ न कुछ नया ट्रेंड जुड़ जाता है। इसी क्रम में इस साल के सीजन में भी नई-नई चीजें देखने को मिल रही हैंं, जो लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। 

विज्ञापन
Wedding Season 2024 new trend in wedding with using AI robot and drone
अब बारातियों को पसंद आ रहा स्वागत का ये तरीका - फोटो : अमर उजाला

Wedding Season: शादी का दिन सिर्फ लड़के और लड़की के लिए ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी बेहद खास होता है। शादी की तारीख पक्की होते ही घर वाले इस दिन को सबसे खास बनाने की तैयारी में लग जाते हैं। जैसे-जैसे साल बदलता है, उसके साथ-साथ शादियों में कई तरह का बदलाव देखने को मिलता है। शादी के हर सीजन में एक नया ट्रेंड आता है, जो इस दिन को और भी ज्यादा खास बना देता है।



आज-कल का समय तकनीकों का है, इसी वजह से 2024 की शादियों के ट्रेंड में तकनीकों ने अपना सिक्का जमाया है। इस साल शादियों में न सिर्फ एआई बल्कि रोबोट और ड्रोन शो भी देखने को मिल रहे हैं। सुनने में ये भले ही अजीब लगे लेकिन इस साल रोबोट भी शादियों का हिस्सा बनें हैं। ये न केवल शादियों को अधिक आकर्षक बना रहे हैं, बल्कि मेहमानों को एक अद्भुत और यादगार अनुभव भी प्रदान कर रहे हैं।

Wedding Season 2024 new trend in wedding with using AI robot and drone
रोबोट कर रहे बारातियों का स्वागत - फोटो : Adobe stock

रोबोट कर रहे बारातियों का स्वागत

वैसे तो आम शादियों में बारातियों का स्वागत लड़की वाली ही करते हैं लेकिन अब घर वालों के साथ-साथ दरवाजे पर खड़े रोबोट भी मेहमानों का स्वागत करते हैं। वो मेहमानों को फूल देते हैं और वेलकम कहते हैं। कई बार ये शेरवानी और साड़ी में सजाए जाते हैं, जो माहौल को और खास बनाते हैं।

Wedding Season 2024 new trend in wedding with using AI robot and drone
परोसते हैं खाना - फोटो : Adobe stock

परोसते हैं खाना

कैफे की तरह अब शादियों में भी रोबोट खाने और पेय पदार्थों को टेबल पर सर्व करते हैं। यह न केवल मेहमानों को आकर्षित करता है, बल्कि शादी को हाई-टेक टच भी देता है। इसे देखकर बच्चे काफी आकर्षित होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding Season 2024 new trend in wedding with using AI robot and drone
AI-आधारित फोटो और वीडियो - फोटो : Adobe stock

 AI-आधारित फोटो और वीडियो

ये एक नया सेक्शन शादियों में बनने लगा रहा है। जहां एक तरफ अब हर कोई फोटोज प्रिंट नहीं कराता, ऐसे में ये फोटोबूथ शादी की तस्वीरों को प्रिंट करके तुरत मेहमानों को दे देता है। AI-इनेबल्ड फोटो बूथ मेहमानों की तस्वीरों को खींचने के तुरंत बाद ही एडिट कर प्रिंट करते हैं, जिस वजह से लोगों को ये बूथ काफी पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन
Wedding Season 2024 new trend in wedding with using AI robot and drone
ड्रोन शो - फोटो : istock
ड्रोन शो

AI से लैस ड्रोन बड़े स्तर पर शादी के पलों को कैप्चर करते हैं, जो अधिक प्रभावशाली और सिनेमेटिक अनुभव देता है। शादी को कैप्चर करने के साथ-साथ अब तो शादियों में ड्रोन शो भी होता है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन की लव स्टोरी दिखाई जाती है। यदि अरैंज मेरिज है तो कपल के प्री वेडिंग शूट को ड्रोन के जरिए दिखाया जाता है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed