फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टनर संग बिताना चाहते हैं रोमांटिक पल, तो कम बजट में इन जगहों की कर सकते हैं सैर

Sun, 21 Mar 2021 10:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 21 Mar 2021 10:42 AM IST
विज्ञापन
these are best romantic places for couples in india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

घूमना आखिर किसे पसंद नहीं होता है। अपने व्यस्त समय से वक्त निकालकर हर कोई घूमने जाता है। नई-नई जगहों पर जाना, वहां नई-नई चीजों को देखना और बहुत सारी यादों को कैमरे में सिमटे हुए हर साल काफी संख्या में सैलानी अपने घर लौटते हैं। वहीं, कोई अपने दोस्तों संग घूमना पसंद करता है, तो कोई अपने पार्टनर संग। अगर आप अपने पार्टनर संग रोमांटिक जगहों पर जाना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

these are best romantic places for couples in india
kashmir - फोटो : istock

कश्मीर

  • अगर धरती का स्वर्ग कहीं है तो वो है कश्मीर में। यहां आप अपने पार्टनर संग जा सकते हैं और क्वालिटी समय बिता सकते हैं। यहां आपको बर्फ से ढकी ऊंची-ऊंची चटानें देखने को मिल जाएंगी। यहां आप डल झील घूम सकते हैं, कई एडवेंचर कर सकते हैं। आप कुल मिलाकर यहां अपने पार्टनर संग रोमांटिक पल बिता सकते हैं।
these are best romantic places for couples in india
ऊटी की प्राकृतिक खूबसूरती - फोटो : iStock

ऊटी

  • तमिलनाडु की ये जगह अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती है। ये हिल स्टेशन बेहद खूबसूरत होने के साथ ही काफी रोमांटिक भी है। यहां आप झील, लेक गार्डन, केटी वैली, एल्फ हिल्स जैसी कई खूबसूरत जगहों पर अपने पार्टनर संग घूम सकते हैं। ऊटी को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। ऐसे में यहां अपने पार्टनर संग घूमना एक अलग ही एहसास दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
these are best romantic places for couples in india
kerala - फोटो : istock

कुमारकोम

  • केरल अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं, और साथ में कई अच्छी यादें लेकर लौटते हैं। आप यहां के कुमारकोम अपने पार्टनर संग जा सकते हैं, जो एक छोटा और बेहद प्यारा शहर है। यहां पार्टनर संग आप रोमांटिक पल बिता सकते हैं।
विज्ञापन
these are best romantic places for couples in india
खजियार, चंबा - फोटो : Facebook/Curious Himachal

खज्जियार

  • हिमाचल प्रदेश में हर साल काफी संख्या में पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। यहां स्थित खज्जियार काफी प्यारी जगह है, जिसे भारत का छोटा स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। अगर आप अपने पार्टनर संग क्वालिटी समय बिताना चाहते हैं, आप अपने पार्टनर संग सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो आप यहां जा सकते हैं। ये जगह बेहद ही खूबसूरत है और यहां कुदरत के कई अद्भुत नजारे भी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed