फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2023: 14 फरवरी को ही क्यों मनाते हैं वैलेंटाइन डे, जानें इसके पीछे का इतिहास

Tue, 14 Feb 2023 08:02 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 14 Feb 2023 08:02 AM IST
सार

वैलेंटाइन डे मनाने के पीछे एक बड़ी दिलचस्प कहानी है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Valentine Day 2023 History Significance and Tradition Why We Celebrate Valentine Day on 14 Feb News in Hindi
Valentine Day - फोटो : Amar Ujala

Valentine Day 2023 : फरवरी का महीना तकरीबन हर किसी को पसंद होता है। इस महीने में ही वैलेंटाइन वीक आता है, जिसका इंतजार प्रेमी जोड़े साल भर करते हैं। पूरे वैलेंटाइन वीक लोग एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं। वहीं 14 फरवरी को इस प्यार भरे हफ्ते के आखिरी दिन वैलैेंटाइन डे मनाते हैं। हर कोई अपने तरीके से वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करता है। सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि कई देशों में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।



इस दिन को सेलिब्रेट तो हर कोई करता है, पर क्या आप इस दिन का इतिहास जानते हैं ? क्या आपको पता है कि वैलेंटाइन डे आखिर मनाया क्यों जाता है? दरअसल, वैलेंटाइन डे मनाने के पीछे एक बड़ी दिलचस्प कहानी है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। वैलेंटाइन डे की ये कहानी किसी के प्यार और बलिदान को समर्पित हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको भी इस दिन को मनाने की वजह बताते हैं। 

Valentine Day 2023 History Significance and Tradition Why We Celebrate Valentine Day on 14 Feb News in Hindi
Happy Valentine Day - फोटो : अमर उजाला

जानें कब हुई शुरूआत ?

हर साल 14 फरवरी के दिन वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इसकी शुरूआत रोम के एक राजा क्लॉडियस के समय में हुई थी। कहा जाता है कि उस वक्त रोम में एक पादरी थे, जिनका नाम सेंट वैलेंटाइन था। उन्हीं के नाम पर वैलेंटाइन डे मनाने की शुरूआत हुई। 

Valentine Day 2023 History Significance and Tradition Why We Celebrate Valentine Day on 14 Feb News in Hindi
Happy Valentine Day - फोटो : अमर उजाला

क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे ?

ऐसा कहा जाता है कि, सेंट वैलेंटाइन हमेशा से ही दुनिया में प्यार को बढ़ावा देने की बात कहते थे। पर, ये बात वहां के राजा क्लॉडियस को पसंद नहीं थी। राजा का ऐसा मानना था कि प्यार और शादी पुरुषों की शक्ति को खत्म कर देती है। इसी के चलते राजा ने ये आदेश तक पारित कर दिया था कि, राज्य के अधिकारी और सैनिक शादी नहीं कर सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day 2023 History Significance and Tradition Why We Celebrate Valentine Day on 14 Feb News in Hindi
valentine day week history

इसी दिन दी गई थी फांसी

जब सेंट वैलेंटाइन को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। उन्होंने सेना के कई अधिकारियों और सैनिकों की शादी कराई। जब राजा को ये बात पता लगी तो उन्होंने 14 फरवरी 269 के दिन सेंट वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया। उनके निधन के बाद लोगों ने उनके बलिदान को सम्मान दिया और उनकी याद में वैलेंटाइन डे मनाने का फैसला किया। 

विज्ञापन
Valentine Day 2023 History Significance and Tradition Why We Celebrate Valentine Day on 14 Feb News in Hindi
Happy Valentine Day - फोटो : अमर उजाला

जेलर की बेटी को किए थे नेत्र दान

इस बलिदान के पीछे की एक और बड़ी बात है। दरअसल, जिस शहर में सेंट वैलेंटाइन रहते थे, वहां के जेलर की बेटी नेत्रहीन थी। सेंट वैलेंटाइन ने अपनी मौत के समय अपने नेत्र जेलर की बेटी जैकोबस को दान में दे दिए। उन्होंने जैकोबस को एक लेटर लिखा। जिसपर लिखा था 'तुम्हारा वैलेंटाइन'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed