Tips To Buy Sweet Mangoes: गर्मी के मौसम में कई सारे मौसमी फल बाजार में आ जाते हैं। इन फलों में सबसे ज्यादा आम का इंतजार रहता है। आम फलों का राजा होता है। लोग आम के बाजार में आने का इंतजार करते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक को आम पसंद होता है। आम से कई तरह की रेसिपी और ड्रिंक बनाई जा सकती हैं। गर्मियों में आम के सेवन से सेहत को कई फायदे भी होते हैं। बाजार में कच्चे आम भी आते हैं, जिसे आम पना या चटनी बना सकते हैं। वहीं पके मीठे आम से शेक, केक या अन्य तरह के डिजर्ट बना सकते हैं। लेकिन कई बार जब आप बाजार में मीठे आम खरीदने के लिए जाते हैं तो दिखने में तो वह ऊपर से मीठे लगते हैं लेकिन स्वाद में खट्टे होते हैं। ऐसे में आम खरीदते समय वह खट्टा है या मीठा, इसकी पहचान करनी आनी चाहिए। ताकि जिस तरह के आम की आप को जरूरत हो, उसे ही घर ला सकें और आपके पैसे न बर्बाद हों। ऐसे में आम खरीदने जाएं तो कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स से करें खट्टे और मीठे आम की पहचान।
Tips To Buy Sweet Mangoes: गर्मी के मौसम में खरीदने जा रहे हैं आम, तो ऐसे करें खट्टे और मीठे की पहचान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 17 May 2022 05:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन