फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों में उत्तराखंड के इन हिल स्टेशन पर जा सकते हैं आप, जानें इनके बारे में सबकुछ

Mon, 12 Apr 2021 11:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 12 Apr 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
You can visit these hill stations of Uttarakhand in summer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बात जब भी घूमने की आती है, तो सबसे पहले लोग हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते हैं। पहाड़ों से आखिर किसे प्यार नहीं? जिसे देख वो पहाड़ों पर रहना चाहता है, वहां समय गुजारना चाहता है और वहां रहकर प्रकृति की गोद में मजे करना चाहता है। खासकर लोग गर्मियों के मौसम में हिल स्टेशन घूमने जाते हैं। ऐसे में इस साल भी लोग हिल स्टेशन पर जाने का प्लान कर रहे हैं। अगर आप भी किसी हिल स्टेशन पर जाने की सोच रहे हैं, तो हम आपको भारत के कुछ हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।

You can visit these hill stations of Uttarakhand in summer
कुछ इस तरह से लाल नजर आ रहा है नौकुचियाताल स्थित कमलताल झील का पानी - फोटो : Amar ujala

नौकुचियाताल

  • उत्तराखंड में बसा नौकुचियाताल अपने आप में शानदार जगह है। इस हिल स्टेशन के बारे में बेहद ही कम लोग जानते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यहां एक किलोमीटर के अंदर ही 9 झीलें हैं, और ये सभी एक से बढ़कर एक हैं। जो लोग इस जगह पर एक बार जाते हैं, वो दोबारा यहां जाने का प्लान करते हैं। ये जगह शांति वाली है, इसलिए आप यहां सुकून के पल भी बिता सकते हैं।
You can visit these hill stations of Uttarakhand in summer
champawat - फोटो : istock

चंपावत

  • समुद्र तल से चंपावत की ऊंचाई लगभग 1600 मीटर है और ये हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है। यहां आपको कई मंदिर मिल जाएंगे, साथ ही यहां आपको कई पुराने घर भी देखने को मिल जाएंगे। यहां प्रकृति के कई अद्भुत नजारे भी हैं। सर्दियों में ये जगह बर्फ से ढकी रहती है, जबकि गर्मियों में भी यहां का मौसम काफी ठंडा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
You can visit these hill stations of Uttarakhand in summer
snowfall in Chakrata - फोटो : अमर उजाला

चकराता

  • अगर आप ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं, जहां से आप काफी अच्छी यादें लेकर लौटें तो फिर चकराता इसके लिए बिल्कुल सही जगह है। यहां हरे-भर पहाड़, ऊंची-ऊंची दिखती बर्फ की चोटियां, प्रकृति की खूबसूरती आदि बहुत कुछ देखने को मिल जाएगा। यहां आप अपने दोस्तों, पार्टनर या परिवार संग जा सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में लोग घूमने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
You can visit these hill stations of Uttarakhand in summer
Lansdowne - फोटो : istock

लैंसडाउन

  • उत्तराखंड की गोद में बसा लैंसडाउन अपनी शांति के लिए जाना जाता है। दरअसल, ये एक मिलिट्री एरिया है और यहां भारतीय सेना की छावनी भी है। समुद्र तल से इस हिल स्टेशन की ऊंचाई 5670 फीट है। यहां आप टिप इन टॉप पॉइंट पर जाकर प्रकृति के कई अद्भुत नजारे देख सकते हैं और साथ ही यहां चर्च, कृत्रिम झील और सूर्योदय और सूर्यास्त देखने का अपना अलग मजा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed