फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों में हिमाचल प्रदेश के इन हिल स्टेशन पर बना सकते हैं घूमने का प्लान, दोस्त हो या पार्टनर हर कोई हो जाएगा खुश

Sun, 11 Apr 2021 03:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 11 Apr 2021 03:02 PM IST
विज्ञापन
You can go to these four hill stations of Himachal Pradesh in summer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में लोग वेकेशन के लिए नई-नई जगहों की तलाश में हैं। गर्मी में लोग ऐसी जगह पर जाना पसंद करते हैं, जहां का मौसम अच्छा और ठंडा हो। ऐसे में लोग हिल स्टेशन का ज्यादा रुख करते हैं, क्योंकि गर्मियों में हिल स्टेशन का मौसम काफी सुहावना रहता है। इसलिए अगर आप भी इस गर्मी हिल स्टेशन जाने का प्लान बना रहे हैं और जगह को लेकर उलझन में हैं, तो चलिए हम आपको हिमाचल प्रदेश के कुछ हिल स्टेशन के बारे में बताते हैं। जहां आप अपने दोस्तों, पार्टनर या परिवार संग जा सकते हैं।

You can go to these four hill stations of Himachal Pradesh in summer
खजियार, चंबा - फोटो : Facebook/Curious Himachal

चंबा

  • चंबा हिमाचल प्रदेश में स्थित है, और ये बेहद ही खबसूरत हिल स्टेशन है। हर साल यहां गर्मियों में काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। इस जगह पर आप अच्छा महसूस कर सकते हैं। यहां कई मंदिर और कई दर्शनीय स्थल हैं, जहां आप जा सकते हैं। इसलिए इस गर्मी आप चंबा जा सकते हैं और अपने साथ कई अच्छी यादें लेकर लौट सकते हैं।
You can go to these four hill stations of Himachal Pradesh in summer
kalpa - फोटो : social media

कल्पा

  • हिमाचल प्रदेश में स्थित है कल्पा, जो यहां का एक हिल स्टेशन है। यहां प्रकृति के काफी अद्भुत नजारे आपको देखने को मिल जाएंगे। दिल्ली से यहां आने में लगभग 15 घंटे का सफर तय करना पड़ता है। यहां आप को सेब के बागान, प्रकृति की सुंदरता, बर्फ से ढकी ऊंची-ऊंची चोटियां देखने को मिल जाएंगी। आप गर्मियों में यहां जाकर समय गुजार सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
You can go to these four hill stations of Himachal Pradesh in summer
Yercaud - फोटो : istock

यरकौड

  • शायद ही आपने पहले कभी यरकौड नाम की जगह के बारे में सुना हो, क्योंकि इस जगह के बारे में बेहद ही कम लोग जानते हैं। कुल्लू के ऊंचे पहाड़ों में छुपी ये जगह काफी सुंदर है। यहां से आप हरे-भरे पहाड़, बर्फ से ढंकी चोटियां और तीर्थन नदी का लुत्फ उठा सकते हैं। यही नहीं, यहां आप नदी किनारे कैंपिंग भी कर सकते हैं, जिसका अपना अलग मजा है।
विज्ञापन
You can go to these four hill stations of Himachal Pradesh in summer
Christ Church, Shimla - फोटो : istock

शिमला

  • शिमला अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हर साल यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं और काफी एंजॉय करते हैं। शिमला के पास ही आप चैल, कुफरी और नारकंडा भी जा सकते हैं। यहां आप कई तरह के एडवेंचर कर सकते हैं। इसके अलावा मॉल रोड में समय गुजारने का अपना अलग मजा है और अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो यहां आप काफी अच्छे फोटो क्लिक करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed