फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों में जा सकते हैं इन जगहों पर घूमने, एक बार जरूर बनाएं प्लान

Thu, 04 Mar 2021 03:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 04 Mar 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
You can go to these places in summer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दी हो या गर्मी, हर कोई घूमने का प्लान जरूर करता है। लोग अपने दोस्तों, पार्टनर या परिवर संग घूमने जाते हैं। गर्मियों में तो लोग खासकर घूमने जाते हैं। ऐसे में मार्च का महीना शुरू हो चुका है और अब लोग गर्मियों में घूमने का प्लान कर रहे हैं। हालांकि, कई बार देखा जाता है कि लोग ये तय नहीं कर पाते कि उन्हें घूमने के लिए किन जगहों पर जाना चाहिए। ज्यादातर लोग इस बात को लेकर काफी उलझन में रहते हैं। लेकिन आप चिंता मत कीजिए, हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं। जहां आप गर्मियों में घूमने जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।

You can go to these places in summer
Shillong - फोटो : istock

शिलांग

  • गर्मियां आ रही हैं, और मार्च के महीने में घूमने के लिए आप शिलांग जा सकते हैं। नॉर्थ ईस्ट की ये सबसे प्यारी जगहों में से एक है। यहां आप डॉन वॉस्को संग्रहालय, झील और शिलांग व्यू पॉइंट जैसी कई अन्य खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं। मार्च के महीने में यहां का मौसम भी काफी अच्छा रहता है और गर्मियों के लिए घूमने के लिहाज से ये जगह काफी सही मानी जाती है। यहां आपको कई अद्भुत सुंदरता और मनमोहनीय नजारें देखने को मिल सकते हैं।
You can go to these places in summer
Dalhousie - फोटो : istock

डलहौजी

  • वैसे तो पूरा हिमाचल प्रदेश ही घूमने के लिहाज से बेहतर है, लेकिन जब बात डलहौजी की होती है, तो फिर बाकी जगह इसके आगे छोटी नजर आती हैं। मार्च के महीने में यहां शहर का तापमान लगभग 25 डिग्री से ज्यादा नहीं रहता है। गर्मियों की छुट्टियां बिताने हर साल यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ये जगह घूमने और सुकून के पल बिताने के लिए काफी सही है। यहां आप सतधारा झरना और पंचपुला खाज्जिअर जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
You can go to these places in summer
Christ Church, Shimla - फोटो : istock

शिमला

  • शिमला एक ऐसी जगह हैं, जहां लोग घूमने, हनीमून, पार्टी करने आदि के लिए जाते हैं। अगर आप भी गर्मियों में कहीं जाने की सोच रहे हैं तो फिर आप शिमला की वादियों में जा सकते हैं। यहां गर्मियों में भी मौसम काफी अच्छा रहता है। साथ ही बात घूमने की करें तो यहां आप कुफरी, नारकंडा, चैल और लोकल जगहों पर घूम सकते हैं। यहां शॉपिंग के लिए मॉल रोड भी है। जहां आपको कपड़ों से लेकर लकड़ी का सामान आसानी से मिल जाएगा।
विज्ञापन
You can go to these places in summer
rishikesh - फोटो : istock

ऋषिकेश

  • गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए ऋषिकेश बिल्कुल सही जगह मानी जाती है। ऋषिकेश उत्तराखंड में स्थित है, और यहां हर साल देश ही नहीं विदेशों से भी सैलानी गर्मियों में पहुंचते हैं। ये जगह सबसे ज्यादा राफ्टिंग के लिए जानी जाती है। यहां आप 600 रुपये तक में रॉफ्टिंग के मजे ले सकते हैं। यहां ठहरने के लिए अच्छे होटल और खाने के लिए अच्छा खाना भी मिलता है। यहां कई मंदिर भी हैं, जहां आप दर्शन कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed