अगर आपसे पूछा जाए कि क्या आप घूमने जाते हैं? तो आपका जवाब हां में ही होगा, क्योंकि शायद ही कोई ऐसा हो जो कभी न कभी घूमने न जाता हो। वैसे तो लोग अपने पार्टनर या परिवार के साथ घूमने जाते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग अपने दोस्तों संग घूमना ज्यादा पसंद करते हैं। इसलिए लोग जब भी घूमने का प्लान बनाते हैं, तो अपने दोस्तों संग ही जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ घूमने की सोच रहे हैं, तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं। जहां आप जा सकते हैं।
{"_id":"607a93548ebc3ed3075e84e0","slug":"you-can-go-for-trip-to-these-special-places-with-friends","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोस्तों संग इन खास जगहों पर घूमने जा सकते हैं आप, सफर बन सकता है यादगार","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
दोस्तों संग इन खास जगहों पर घूमने जा सकते हैं आप, सफर बन सकता है यादगार
Sat, 17 Apr 2021 01:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
rishikesh
- फोटो : istock
ऋषिकेश
- अगर आप दोस्तों संग घूमना चाहते हैं, और अब तक आप ऋषिकेश नहीं गए तो फिर आपने घूमने के असली मजे को मिस किया है। उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश में साल भर पर्यटकों की काफी भीड़ रहती है। यहां आप राफ्टिंग जैसे कई एडवेंचर कर सकते हैं। गंगा किनारे बसे ऋषिकेश घूमने वाले लोगों की पहली पसंद है।
Cherrapunji
- फोटो : istock
चेरापूंजी
- मेघालय का ये शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। ये जगह अपने प्राकृतिक दृश्यों के लिए काफी मशहूर है। यहां का मौसम भी काफी अच्छा रहता है। यहां आप डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज, नोहकलिकाई जलप्रपात, मवसमाई गुफा आदि जगहों पर आप अपने दोस्तों संग घूम सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लेह लद्दाख के खूबसूरत पहाड़
- फोटो : Pixabay
लद्दाख
- अगर आप प्रकृति की खूबसूरती को बेहद करीब से देखना चाहते हैं, तो आप लद्दाख जा सकते हैं। यहां आप अपने दोस्तों के साथ जा सकते हैं। वैसे तो यहां आप बस या कार के जरिए जा सकते हैं, लेकिन लद्दाख का ट्रिप बाइक से करने का अपना अलग मजा है। यहां दोस्तों संग बाइक ट्रिप करने के दौरान अलग अनुभव मिलता है।
विज्ञापन
दार्जिलिंग का खूबसूरत नजारा
- फोटो : iStock
दार्जिलिंग
- दार्जिलिंग को खूबसूरती का शहर कहा जाता है। यहां आपको ऊंची-ऊंची, चोटियां हरियाली और कुदरत के कई अद्भुत नजारे देखने को मिल जाएंगे। यहां एवरेस्ट, कंचनजंगा, ल्होत्से और मकालू जैसी जगहों पर आप अपने दोस्तों संग जा सकते हैं। यहां कई ऐसी पर्वत चोटियां भी हैं, जहां आप दोस्तों के साथ ट्रैकिंग के मजे ले सकते हैं।