फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रैकिंग के हैं शौकीन, तो दोस्तों संग इन जगहों पर जाना न भूलें

Fri, 16 Apr 2021 04:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 16 Apr 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
You can go with friends to these places of India for trekking
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

भारत में अलग-अलग जगहों पर हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। बस फर्क इतना है कि कोई हिल स्टेशन का रुख करता है, तो किसी को ऐसी जगह पर जाना पसंद होता है। जहां वो एडवेंचर का लुफ्त उठा सके। इसके लिए भी भारत में कई ऐसी जगह हैं, जहां आप जा सकते हैं। अगर आप भी ट्रैकिंग करना पसंद करते हैं, तो और ऐसी जगहों की तलाश में हैं। तो चलिए हम आपको भारत की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताते हैं।

You can go with friends to these places of India for trekking
chembra peak - फोटो : istock

चेंब्रा पीक (केरल)

  • केरल तो अपनी खूबसूरती के लिए जाना ही जाता है। यहां आप चेंब्रा पीक जा सकते हैं। यहां की खूबसूरती आपको अपना दीवाना बना लेगी। हर तरफ हरे-भरे जंगल, चाय के बागान हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ये ट्रैक रोमांच से भरा है। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
You can go with friends to these places of India for trekking
हिमालय की रूपकुंड झील - फोटो : Social media

रूपकुंड (उत्तराखंड)

  • उत्तराखंड में स्थित रूपकुंड झील भी आप लोग जा सकते हैं। ये झील पांच हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पहुंचने के लिए आपको एक गाइड लेना चाहिए, क्योंकि यहां पहुंचना इतना भी आासन नहीं है। ये रास्ता हरे-भरे घास के मैदानों और संकरे जंगलों से गुजरता है। यहां हर साल काफी संख्या में लोग आते हैं, और यहां समय गुजारते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
You can go with friends to these places of India for trekking
(karnataka) प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

तडियनडमोल ट्रेक (कर्नाटक)

  • अगर आप ट्रैकिंग का शौक रखते हैं, तो आप यहां जा सकते हैं। यहां आपको दक्षिण भारत की खूबसूरती देखने को मिल जाएगी और ये ट्रैक भी बेहद कमाल का है। ये ट्रैक आपको शोला फॉरेस्ट, ऊंची-ऊंची चोटियां और नदियों से रूबरू करवाएगा। आप एक बार तो यहां जा सकते हैं।
विज्ञापन
You can go with friends to these places of India for trekking
गोइचा-ला पर्वत पर पर्वतारोही - फोटो : amar ujala

गोइचा ला (सिक्किम)

  • अगर आप हिमालय की चोटियों को देखना चाहते हैं, तो आप गोइचा ला जा सकते हैं। यहां आप एक गाइड के साथ जा सकते हैं। यहां से आप कंचनजंगा को भी अच्छे से निहार सकते हैं। यही नहीं, यहां आप सिक्किम की संस्कृति और परंपरा को बेहद करीब से देख सकते हैं। यहां से कंचनजंगा पर होने वाले सूर्योदय को देखने का भी अलग मजा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed