फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर मंदिर में करना चाहते हैं विवाह, तो इन जगहों पर बज सकती है आपकी शादी की शहनाई

Wed, 03 Mar 2021 06:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 03 Mar 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
You can get married with a partner in these temples in india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हमारे जीवन में शादी का काफी महत्व होता है, क्योंकि ये एक ऐसा समय होता है जब हमारे जीवन में काफी कुछ बदल जाता है। वैसे तो हर कोई चाहता है कि उसकी शादी बड़ी ही धूमधाम से हो, लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो इस शोर-शराबे से दूर एकांत में किसी मंदिर में शादी करने का प्लान करते हैं। वहीं, कई बार अन्य कारणों की वजह से भी लोग मंदिर में ही शादी करना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में लोग इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि शादी के लिए वो किस मंदिर में जा सकते हैं। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताते हैं, जहां आप अपने पार्टनर संग विवाह के पवित्र बंधन में बंध सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन मंदिरों के बारे में।

You can get married with a partner in these temples in india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Facebook/Worldwide Hindu Temples ॐ

इस्कॉन मंदिर (दिल्ली)

  • अगर आप दिल्ली में रहते हैं, और शादी के लिए कोई मंदिर तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए सबसे सही मंदिर है इस्कॉन मंदिर। इसे राधा पार्थसारथी मंदिर भी कहते हैं और यहां राम, सीता, कृष्ण और राधा मां की मूर्तियां विराजमान है। ये मंदिर संत नगर मेन रोड हरे कृष्णा हिल ईस्ट ऑफ कैलाश में स्थित है। इस मंदिर में कई शादियां होती हैं, और ये शादी करने के लिए बिल्कुल सही मंदिर है। दिल्ली के अलावा भी लोग बाहर राज्यों से आकर भी यहां शादी करते हैं।
You can get married with a partner in these temples in india
Triyuginarayan Temple - फोटो : istock

त्रियुगीनारायण मंदिर (उत्तराखंड)

  • शादी करने के लिए उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित त्रियुगीनारायण मंदिर भी बिल्कुल सही है। दरअसल, मान्यता है कि ये वहीं मंदिर है जहां भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। कहते हैं आज भी इस मंदिर में उनकी शादी की निशानियां मौजदू हैं। इस शादी में भगवान विष्णु ने माता पार्वती के भाई की भूमिका निभाई थी। वहीं, अब इस मंदिर में कई शादियां होती हैं, कई जोड़ियां यहां हर साल बनती हैं। इसलिए अगर आप मंदिर में शादी का प्लान कर रहे हैं, तो आप यहां जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
You can get married with a partner in these temples in india
tirumala temple - फोटो : istock

तिरुमाला (आंध्र प्रदेश)

  • आप शादी करने के लिए आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुमाला मंदिर भी जा सकते हैं। इस मंदिर में हर साल ही काफी शादियां होती हैं। लोग यहां भगवान का आशीर्वाद लेते हैं और अपने सफल विवाह की कामना करते हैं। यकीन मानिए यहां आपको शादी करके काफी अच्छा महसूस होगा। ये जगह आर्थिक समृद्धि के लिए काफी जानी जाती हैं। इस मंदिर से लोगों की विशेष आस्था भी है। इसलिए आप भी शादी करने यहां जा सकते हैं।
विज्ञापन
You can get married with a partner in these temples in india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

ब्रिहदीस्वारा मंदिर (तमिलनाडु)

  • शादी करने के लिए तमिलनाडु के तंजावुर शहर में ब्रिहदीस्वारा मंदिर स्थित है, जो कि दक्षिण भारतीय मंदिरों में से एक है। ये मंदिर काफी आकर्षक और भव्य है। इस मंदिर की कलाकारी भी देखने लायक है, जो काफी शानदार है। ये मंदिर पूरी तरह से ग्रेनाइट से बना है। इस मंदिर में हर साल ही काफी लोग शादी करने आते हैं। यहां शादी करके आपको डेस्टिनेशन वेडिंग का मजा आएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed