{"_id":"604f38fd6e0fd5303701c756","slug":"you-are-planning-to-visit-manali-in-summer-so-be-sure-to-know-these-things","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में बना रहे हैं मनाली घूमने का प्लान तो इन बातों को जरूर जान लें, ट्रैवलिंग में मिल सकती है मदद","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
गर्मियों में बना रहे हैं मनाली घूमने का प्लान तो इन बातों को जरूर जान लें, ट्रैवलिंग में मिल सकती है मदद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 15 Mar 2021 04:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मनाली का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, हर कोई इस जलती-चुभती गर्मी से बचने के लिए पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना रहा है। गर्मियों के मौसम में हिल स्टेशन पर काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और कुदरत की अनोखी जगहों का दीदार करते हैं। साथ ही कुछ समय के लिए ही सही, लेकिन गर्मी से बचते हैं। ऐसे में अगर आप गर्मी के मौसम में मनाली घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये बिल्कुल सही जगह हो सकती है। लेकिन आप इस जगह के बरे में कितना जानते हैं? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको कुछ बातें बताते हैं, जो ट्रैवलिंग के समय आपके काम आ सकती है।
2 of 5
manali
- फोटो : istock
दरअसल, गर्मियों के मौसम में घूमने के लिए सबसे सही जगह मनाली है। हिमाचल प्रदेश की ये जगह ब्यास नदीं के किनारे पर है और ये समुद्र तल से 6725 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। अगर आप मनाली जा रहे हैं, तो ये जान लीजिए कि आप यहां जाते हुए थक जरूर जाएंगे लेकिन यहां आपको प्रकृति के कई ऐसे अनोखे नजारे देखने को मिलेंगे, जो आपकी सारी थकान मिटा देंगे।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
अगर आप दिल्ली से मनाली जा रहे हैं, तो ये सफर 14 घंटे का होता है। यहां पहुंचकर आप सेंट्रल और ओल्ड मनाली घूम सकते हैं। यहां होटल भी बजट में मिल जाते हैं। हालांकि, सीजन के समय यहां होटल थोड़े महंगे जरूर हो जाते हैं। यहां आपको खाने में इंडियन, तिब्बती और मैक्सिकन क्यूजीन आसानी से मिल जाएगा। वहीं, अगर आप होटल में नहीं रहना चाहते और गांव का फील लेना चाहते हैं, तो आपके लिए गांव वशिष्ठ भी सही जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एटीएम (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : iStock
वैसे तो कभी भी ट्रैवलिंग पर जाते समय अपने पास कैश लेकर चलना चाहिए, लेकिन यहां आपको कई एटीएम मिल जाएंगे। जहां से आप आसानी से कैश निकाल सकते हैं। यहां कई कैफे भी हैं, जो आपको फ्री में वाई-फाई की सुविधा देते हैं। मनाली प्रकृतिक नजारों के अलावा एडवेंचर के लिए भी जाना जाता है। यहां के नजारे हर किसी का मन मोह लेते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
यहां आप रॉक क्लाइंबिंग, ट्रैक, पैराग्लाइडिंग और जोरबिंग का आनंद ले सकते हैं। यहां आप वाटर राफटिंग भी कर सकते हैं। मनाली में सर्दियों के मौसम में तो सैलानी पहुंचते ही हैं, लेकिन गर्मियों के मौसम में काफी संख्या में हर साल यहां सैलानी पहुंचते हैं। यहां झील-झरने, नदियां और प्रकृति के ऐसे कई नजारे हैं, जो हर किसी को अपना दीवाना बना लेते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।