धीरे-धीरे ही सही, लेकिन गर्मी का मौसम दस्तक दे रहा है। ऐसे में अब तक सर्दी का मजा लेने वाले लोग अब गर्मी के प्रकोप से डर रहे हैं, इसलिए लोग ऐसी जगहों पर जाने का प्लान कर रहे हैं जहां वे गर्मी से दूर रह सके। यही नहीं, जो लोग प्रकृति प्रेमी हैं, वे भी घूमने का प्लान कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी उस लिस्ट में शामिल हैं जो गर्मियों में ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं, जहां आप सुकून के पल बिता सके। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं।
{"_id":"604f04016825be1e68500014","slug":"best-travel-places-in-india-for-summer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रकृति से करते हैं प्यार और गर्मियों में बना रहे हैं ट्रैवलिंग का प्लान, तो ये जगह हैं आपके लिए बेस्ट","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
प्रकृति से करते हैं प्यार और गर्मियों में बना रहे हैं ट्रैवलिंग का प्लान, तो ये जगह हैं आपके लिए बेस्ट
Mon, 15 Mar 2021 12:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 15 Mar 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
Trending Videos
Dandeli
- फोटो : istock
दांदेली
- कर्नाटक घूमने के लिहाज से काफी सही जगह है। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहीं एक जगह है दांदेली, जो कि काली नदी के किनारे पर बसा हुआ शहर है। यहा आप राफ्टिंग और कॉयकिंग का लुफ्त उठा सकते हैं। यहां कई प्रकार के पक्षी भी देखे जा सकते हैं। दांदेली के किनारे पर बनी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में आप सफारी का मजा भी ले सकते हैं।
Gokarna
- फोटो : istock
गोकर्ण
- अगर आप प्रकृति प्रेमी के साथ-साथ धार्मिक स्थल पर जाना भी पसंद करते हैं, तो फिर आपके लिए गोकर्ण बिल्कुल सही जगह हो सकती है। यहां सैलानी ओम बीच, अर्ध-चंद्र और पैरासाइट बीच पर यात्रा कर आनंद ले सकते हैं। गोकर्ण में आप महाबलेश्वर मंदिर जा सकते हैं। इसके अलावा यहां आप साइकिलिंग और ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं। यहां के नजारे भी हर किसी को आकर्षित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Christ Church, Shimla
- फोटो : istock
शिमला
- वैसे तो पूरा हिमाचल प्रदेश ही बेहद खूबसूरत है, लेकिन शिमला की अपनी अलग बात है। प्रदेश की राजधानी होने के नाते यहां कई सरकारी कार्यालय भी हैं। शिमला में मॉल रोड, लोकल बाजार, शिमला के पास कुफरी, नारंकडा, ग्रीन वैली, चैल और जाखू मंदिर आप जा सकते हैं। यहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और यहां के अद्भुत नजारों का आनंद लेते हैं।
विज्ञापन
Hampi
- फोटो : istock
हंपी
- कर्नाटक के उत्तर में स्थित हंपी तुंगभद्रा नदी के किनारे पर बसा हुआ है। इस जगह को लेकर धार्मिक मान्यता है कि यहां भगवान श्रीराम अपने सेवक हनुमान, राजा सुग्रीव और उनकी वानर सेना से मिले थे। यहां कई ऐतिहासिक मंदिर हैं, जहां लोग भारी संख्या में पहुंचते हैं। इस जगह का वातावरण भी काफी सही रहता है, जो लोगों को लुभाता है।