फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या जाने का बना रहे हैं प्लान, तो राम मंदिर के अलावा इन जगहों पर भी घूम सकते हैं आप

Thu, 25 Feb 2021 05:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 25 Feb 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
you are planning to visit Ayodhya then apart from Ram temple you can also visit these places
ayodhya - फोटो : istock

कभी न कभी लोग समय निकालकर अपने परिवार संग या फिर दोस्तों संग घूमने जरूर जाते हैं। कोई हिल स्टेशन जाना पसंद करता है, तो कोई ऐसी जगह पर जहां जाकर उन्हें सुकून मिल सके। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें धार्मिक जगहों पर घूमना ज्यादा अच्छा लगता है। ऐसी ही एक जगह है अयोध्या, जो कि दुनिया के सबसे पुराने और प्रसिद्ध स्थलों में से एक है। मौजूदा समय में यहां एक विशाल राम मंदिर बनाने का काम जारी है, जिसके बाद ये काफी बड़ा पर्यटन स्थल बन जाएगा। लेकिन आप अगर अभी अयोध्या घूमने जा रहे हैं, तो हम आपको इसके आसपास की कई ऐसी जगह बताने जा रहे हैं। जहां आप यात्रा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

you are planning to visit Ayodhya then apart from Ram temple you can also visit these places
Dashrath Mahal Ayodhya - फोटो : istock

दशरथ महल

  • अगर आपने रामायण देखी है या इस बारे में आप जानते हैं, तो आपको ये पता होगा कि भगवान श्री राम चंद्र के पिता दशरथ थे। वहीं, अयोध्या में दशरथ महल स्थित है। जहां आप जा सकते हैं। मौजूदा समय में ये जगह एक तीर्थस्थल है, और यहां पर रोजाना भक्ति गीतों का जाप किया जाता है। यहां की सबसे बड़ी खासियत है यहां का रंगीन और राजसी डिजाइन वाला प्रवेश द्वार। इसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। हर साल यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं और इस महल के दर्शन करते हैं।
you are planning to visit Ayodhya then apart from Ram temple you can also visit these places
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सीता की रसोई

  • भारत में जितना ही भगवान रामचंद्र को पूजा जाता है, उतना ही उनकी पत्नी व माता सीता को भी पूजा जाता है। आप अगर अयोध्या जा रहे हैं, तो वहां आपको सीता मां का एक छोटा मंदिर मिलेगा। इसे सीता की रसोई के नाम से जाना जाता है। ये मूल रूप से पारंपरिक बर्तनों से बना एक प्रातीकात्मक रसोईघर है। ये जगह सरयू नदी से आधे घंटे की दूरी पर स्थित है और आप यहां पैदल पहुंच सकते हैं। यहां जाकर एक अलग अनुभव होता है, और ये जगह देखने में काफी अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
you are planning to visit Ayodhya then apart from Ram temple you can also visit these places
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हनुमान गढ़ी

  • आपने शायद अयोध्या गढ़ी का नाम तो सुना ही होगा, क्योंकि ये काफी प्रसिद्ध मंदिर है। साथ ही ये अयोध्या के सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक है। हिंदू पौराणिक कथाओं में माना जाता है कि जब भगवान हनुमान प्रभु श्रीराम संग अयोध्या रहते थे, तो उन्हें ये जगह दी गई थी और आज यहां पर हनुमान गढ़ी है। कहा जाता है कि इसी जगह से हनुमान जी पूरे शहर की रखवाली करते थे। हालांकि, बाद में इस जगह पर मंदिर बना दिया गया और यहां माता अंजनी की गोद में बैठे बाल हनुमान की मूर्तियों को स्थापित किया गया। आप यहां भी जा सकते हैं और इस मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन
you are planning to visit Ayodhya then apart from Ram temple you can also visit these places
Kanak Bhavan - फोटो : istock

कनक भवन

  • अयोध्या में कनक भवन भी है जो कि एक सुंदर महल है। ये हमेशा से पारंपरिक संगीत और भक्ति गीतों के लिए जाना जाता है। मान्यताओ के अनुसार, ये वो महल था, जो भगवान राम की शादी के बाद माता कैकेयी ने सीता को उपहार स्वरुप दिया था। कहा जाता है कि इस जगह पर भगवान राम और सीता रहते थे। वहीं, दो हजार साल पहले राजा विक्रमादित्य और 1891 में ओरछा की रानी कृष्ण भानु कुंवरी ने इसे पुर्ननिर्मित किया था। जो भी सैलानी अयोध्या जाते हैं, वो यहां जाना कभी नहीं भूलते। आप भी यहां घूमने जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed