फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2022: साल 2022 में सेलिब्रिटीज की पहली पसंद रहे ये पर्यटन स्थल, खूब किया इन जगहों का सफर

Thu, 22 Dec 2022 01:36 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 22 Dec 2022 01:36 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2022: Celebrities Favourite Holiday Destination In India 2022 From Goa To Manali Details In Hindi
सेलिब्रिटीज साल 2022 में घूमें इन जगहों पर - फोटो : Istock

Year Ender 2022: साल 2022 की शुरुआत भी कोविड 19 के बढ़ते मामलों और लॉकडाउन के बीच हुई, हालांकि उसके बाद ये साल पिछले सालों की तुलना में कोरोना से राहत पूर्ण रहा। इस साल लोग अपने घरों से निकले। कोरोना के कारण जो लोग लंबे समय से घर पर थे, वह सफर पर निकले। पिछले सालों की तुलना में फर्क ये देखा गया कि विदेश यात्रा पर जाने वाले लोगों भारत के ही पर्यटन स्थलों की सैर की। साधारण परिवारों के लोगों के साथ ही फिल्म और टीवी जगत से जुड़े कलाकार भी भारत के कई खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर छुट्टी मनाते नजर आए। मनोरंजन जगत से जुड़े सेलिब्रिटीज विदेश जाने के साथ साथ भारत की भी कुछ जगहों के सफर पर गए। साल की अंत होने वाला है और नए साल 2023 का आगाज होने वाला है। ऐसे में जानते हैं कि सेलिब्रिटीज ने देश की कौन सी जगहों की यात्रा सबसे ज्यादा की।

Year Ender 2022: Celebrities Favourite Holiday Destination In India 2022 From Goa To Manali Details In Hindi
रणथम्भौर - फोटो : Istock

रणथम्भौर

पर्यटन के लिहाज से राजस्थान बहुत ही बेहतरीन जगह है। यहां कई सारे शहर ऐसे हैं जहां की खूबसूरती, संस्कृति और खानपान आपको लुभाता है। सेलिब्रिटीज के बीच भी राजस्थान लोकप्रिय है। इस साल सेलिब्रिटीज को रणथम्भौर की सैर करते देखा गया। रणथम्भौर दुनियाभर में रॉयल बंगाल टाइगर के लिए मशहूर हौ। जंगल सफारी का लुत्फ उठाने के लिए सेलिब्रिटी साल 2022 में यहां पहुंचे। घूमने के लिए यहां पर रणथंभौर का किला, रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, जोगी महल और सुरवाल झील है।

Year Ender 2022: Celebrities Favourite Holiday Destination In India 2022 From Goa To Manali Details In Hindi
राजस्थान के किले - फोटो : सोशल मीडिया
बीकानेर

राजस्थान का बीकानेर शहर भी इस साल सेलिब्रिटीज की पसंद बना। कई टीवी सेलिब्रिटी बीकानेर घूमने निकले। बीकानेर में जूनागढ़ का किला, गजनेर पैलेस, लालगढ़ पैलेस समेत कई किले, पारंपरिक मेहमान नवाजी और लजीज पकवान प्रसिद्ध हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2022: Celebrities Favourite Holiday Destination In India 2022 From Goa To Manali Details In Hindi
बीच पर हिना खान - फोटो : instagram/realhinakhan

गोवा

गोवा किसी विदेशी पर्यटक स्थल से कम नहीं। यहां भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से आने वाले सेलिब्रिटी भी घूमने के लिए आते हैं। गोवा की नाइट लाइफ दुनियाभर में मशहूर है। इस साल सेलेब्स गोवा घूमने भी पहुंचे। गोवा में आपको पालोलेम बीच, अंजुना बीच, बागा बीच, दुधसागर फॉल्स पर खुल कर मजे करने का मौका मिलता है।

विज्ञापन
Year Ender 2022: Celebrities Favourite Holiday Destination In India 2022 From Goa To Manali Details In Hindi
मनाली - फोटो : instagram/jenniferwinget

मनाली

हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत हिल स्टेशन मनाली हर किसी को पसंद आता है। ऐसे में सेलिब्रिटीज भी साल 2022 में मनाली घूमने पहुंचे। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने मनाली की बर्फबारी का मजा लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed