Year Ender 2022: साल 2022 की शुरुआत भी कोविड 19 के बढ़ते मामलों और लॉकडाउन के बीच हुई, हालांकि उसके बाद ये साल पिछले सालों की तुलना में कोरोना से राहत पूर्ण रहा। इस साल लोग अपने घरों से निकले। कोरोना के कारण जो लोग लंबे समय से घर पर थे, वह सफर पर निकले। पिछले सालों की तुलना में फर्क ये देखा गया कि विदेश यात्रा पर जाने वाले लोगों भारत के ही पर्यटन स्थलों की सैर की। साधारण परिवारों के लोगों के साथ ही फिल्म और टीवी जगत से जुड़े कलाकार भी भारत के कई खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर छुट्टी मनाते नजर आए। मनोरंजन जगत से जुड़े सेलिब्रिटीज विदेश जाने के साथ साथ भारत की भी कुछ जगहों के सफर पर गए। साल की अंत होने वाला है और नए साल 2023 का आगाज होने वाला है। ऐसे में जानते हैं कि सेलिब्रिटीज ने देश की कौन सी जगहों की यात्रा सबसे ज्यादा की।
Year Ender 2022: साल 2022 में सेलिब्रिटीज की पहली पसंद रहे ये पर्यटन स्थल, खूब किया इन जगहों का सफर
रणथम्भौर
पर्यटन के लिहाज से राजस्थान बहुत ही बेहतरीन जगह है। यहां कई सारे शहर ऐसे हैं जहां की खूबसूरती, संस्कृति और खानपान आपको लुभाता है। सेलिब्रिटीज के बीच भी राजस्थान लोकप्रिय है। इस साल सेलिब्रिटीज को रणथम्भौर की सैर करते देखा गया। रणथम्भौर दुनियाभर में रॉयल बंगाल टाइगर के लिए मशहूर हौ। जंगल सफारी का लुत्फ उठाने के लिए सेलिब्रिटी साल 2022 में यहां पहुंचे। घूमने के लिए यहां पर रणथंभौर का किला, रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, जोगी महल और सुरवाल झील है।
राजस्थान का बीकानेर शहर भी इस साल सेलिब्रिटीज की पसंद बना। कई टीवी सेलिब्रिटी बीकानेर घूमने निकले। बीकानेर में जूनागढ़ का किला, गजनेर पैलेस, लालगढ़ पैलेस समेत कई किले, पारंपरिक मेहमान नवाजी और लजीज पकवान प्रसिद्ध हैं।
गोवा
गोवा किसी विदेशी पर्यटक स्थल से कम नहीं। यहां भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से आने वाले सेलिब्रिटी भी घूमने के लिए आते हैं। गोवा की नाइट लाइफ दुनियाभर में मशहूर है। इस साल सेलेब्स गोवा घूमने भी पहुंचे। गोवा में आपको पालोलेम बीच, अंजुना बीच, बागा बीच, दुधसागर फॉल्स पर खुल कर मजे करने का मौका मिलता है।
मनाली
हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत हिल स्टेशन मनाली हर किसी को पसंद आता है। ऐसे में सेलिब्रिटीज भी साल 2022 में मनाली घूमने पहुंचे। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने मनाली की बर्फबारी का मजा लिया।