क्रिसमस और न्यू इयर पर घूमने जाने की तैयारियां कर रहे हैं? यकीनन आपके हॉलिडे डेस्टिनेशन में गोवा जरूर होगा। समुद्री तटों से घिरा यह जगह देश ही नहीं विदेशों के लिए भी सबसे पसंदीदा रहा है। क्रिसमस और नए साल के जश्न के दौरान यहां की रौनक कई गुना तक बढ़ जाती है। इस दौरान अगर आप गोवा जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस लेख में हम आपको यहां के बारे में सारी आवश्यक बातें बताने जा रहे हैं।
New Year Plan: गोवा जाने का प्लान कर रहे हैं? टिकट से लेकर खान-पान और घूमने वाली जगहों तक, जानिए सबकुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से कैसे जाएं गोवा
दिल्ली से गोवा जाने के लिए बस, ट्रेन और फ्लाइट तीनों विकल्प हैं। ट्रेन से दो नजदीकी स्टेशन मडगांव और वास्को-डि-गामा है, जहां से आप आसानी से गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। 35 घंटे की इस यात्रा के लिए आईआरसीटीसी करीब 2100 रुपये चार्ज करती है। आप नजदीक के ही किसी होटल में रुक सकते हैं, लेकिन जाने से पहले ही टिकट करा लेना ज्यादा बेहतर होता है।
गोवा में घूमने की जगह
गोवा, उन लोगों के लिए सबसे बेहतरीन जगह हो सकती है जो एकांतता और प्राकृतिक सुंदरता को पसंद करते हैं। राज्य के उत्तर में स्थित कैंडोलिम जरूर जाएं। बीच और प्राकृतिक खूबसूरती से घिरा यह शहर पर्यटकों के लिए हमेशा से खास आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां प्रकृति प्रमियों के लिए काफी पसंदीदा रहा है।
प्राकृतिक सुंदरता के साथ गोवा खान-पान के लिहाजे से भी काफी बेहतर माना जाता रहा है। यहां सी-फूड्स की बेहतर व्यवस्था होती है। यानी कि नॉनवेज खाने वालों के लिए यह जगह आनंद को बढ़ाने वाला हो सकता है। शाकाहारी लोगों के लिए भी स्ट्रीट फूड्स और खाने के लिए तमाम विवधता उपलब्ध होती है।