फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Most Expensive Trains: ये हैं दुनिया की सबसे महंगी ट्रेन, अंदर से किसी महल से नहीं है कम

Wed, 19 Jan 2022 03:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 19 Jan 2022 03:23 PM IST
विज्ञापन
World Most Expensive Train Rides To Luxurious
सबसे महंगी ट्रेन - फोटो : instagram/vsoetrain/

अगर आपको यात्रा करने का शौक है तो ट्रेन के सफर के आनंद को आप समझ सकते हैं। प्राकृतिक दृश्यों और सफर के बीच की सुंदरता को देखने के लिए ट्रेन बेहतर विकल्प होता है। ट्रेन का सफर आपको यात्रा का आनंद देने के साथ ही रोमांचित भी करता है। हालांकि अक्सर लोग भारत की ट्रेनों की स्थिति देख रेल यात्रा से बचते हैं लेकिन अगर ट्रेन का सफर ही किसी खूबसूरत जगह जितना आनंद दे तो? दुनिया में कुछ ट्रेनें हैं, जो किसी महल से कम नहीं। ये ट्रेन आपको लग्जरी होटल में रहने का आभास कराएंगी। इन ट्रेनों में सफर के दौरान आप राजशाही होने का अनुभव कर सकते हैं। ट्रेन में हर तरह की सुविधा आपके लिए होगी। खूबसूरत कमरे से लेकर अच्छे खाने का स्वाद भी आपको ट्रेन में मिल जाएगा। हालांकि ये ट्रेन अपनी विलासिता के अलावा एक और चीज के लिए प्रसिद्ध हैं, वह है इनके महंगे टिकट। इन ट्रेनों को दुनिया की सबसे महंगी ट्रेन कहा जाता है। जानिए दुनिया की सबसे महंगी ट्रेनों के बारे में, जिनकी सवारी है बहुत लग्जरी।

World Most Expensive Train Rides To Luxurious
महाराजा एक्सप्रेस - फोटो : maharajas-express-india.com

भारत की महाराजा एक्सप्रेस लग्जरी ट्रेन

भारत की सबसे महंगी और लग्जरी ट्रेन का नाम है महाराजा एक्सप्रेस। इस ट्रेन के अंदर का नजारा महल जैसा है, जहां प्रवेश करते ही आपको राजा-महाराजाओं के दौर की याद आ जाएगी। इस ट्रेन के कंपार्टमेंट किसी लग्जरी कमरे जैसे हैं, वहीं ट्रेन में शाही खान पान के लिए खूबसूरत रेस्टोरेंट है। ट्रेन अंदर से पूरी की पूरी एंटीक और रॉयल्टी से भरपूर है।

World Most Expensive Train Rides To Luxurious
यूके की रॉयल स्कॉट्समैन - फोटो : instagram/belmondroyalscotsman/

यूके की रॉयल स्कॉट्समैन

ब्रिटेन की रॉयल स्कॉट्समैन ओरिएंट-एक्सप्रेस होटल द्वारा संचालित होती है। इस ट्रेन से आप पूरे यूके की यात्रा कर सकते हैं। 7 से 8 दिन के सफर में आपको विलासिता का पूरा मजा मिलेगा। इस लग्जरी ट्रेन में सीमित सीटें हैं, जिसके कारण सफर में मात्र 36 यात्री ही एक बार में शामिल हो सकते हैं। इस ट्रेन में सफर के लिए आपको पहले से बुकिंग करानी पड़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Most Expensive Train Rides To Luxurious
भारत की पैलेस ऑन वील्स - फोटो : Instagram/palaceonwheel

भारत की पैलेस ऑन वील्स

महाराजा एक्सप्रेस के अलावा भारत की पैलेस ऑन व्हील्स नाम की ट्रेन भी सबसे महंगे रेल सफर के लिए मशहूर है। इस लग्जरी ट्रेन में सोने के लिए शानदार कंपार्टमेंट और उससे जुड़ा बड़े बाथरूम की सुविधा है। नाम की तरह की यह पहिए पर चलने वाले शाही पैलेस की तरह है, जिस पर शाही और लजीज खाना परोसा जाता है। 

विज्ञापन
World Most Expensive Train Rides To Luxurious
यूरोप की वेनिस सिम्पलॉन ओरिएंट एक्सप्रेस - फोटो : instagram/vsoetrain/

यूरोप की वेनिस सिम्पलॉन ओरिएंट एक्सप्रेस

दुनिया की सबसे महंगी रेल सवारी के लिए मशहूर ट्रेनों में यूरोप की ट्रेन भी शामिल है। वेनिस सिम्पलॉन ओरिएंट एक्सप्रेस (वीएसओई) नाम की इस लग्जरी ट्रेन के जरिए यात्री प्रमुख यूरोपीय पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं। ये ट्रेन आपको पेरिस से इस्तांबुल और इस्तांबुल से वेनिस की यात्रा का शानदार पैकेज देती है। 5-6 दिन की यात्रा में आपको ट्रेन के अंदर सुपर स्टाइलिश कैरिज, केबिन सूट और डबल केबिन में रहने का मौका मिलता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed