फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए क्या होता है वैकेशन इंड्यूस कॉन्स्टिपेशन? यात्रा के दौरान किन उपायों को अपनाने से मिलती है इससे राहत

Tue, 02 Feb 2021 01:44 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 02 Feb 2021 01:44 PM IST
विज्ञापन
what is vacation induced constipation and its preventions
वैकेशन इंड्यूस कॉन्स्टिपेशन - फोटो : Social Media

कई लोगों को यात्रा करने का बहुत शौक होता है लेकिन वे अपने पेट के कारण यात्रा कर नहीं पाते हैं। कई सारे लोग ऐसे होते हैं जिन्हें यात्रा के दौरान कब्ज की समस्या होती है इसलिए वे यात्रा करने में संकोच करते हैं। यह कोई ऐसी समस्या नहीं है जिसे नजरअंदाज कर दिया जाए क्योंकि यह वैकेशन इंड्यूस कॉन्स्टिपेशन है क्योंकि यदि आप गौर फरमाएंगे तो पाएंगे कि यह समस्या आपको तभी होती है जब आप यात्रा पर जाते हैं या किसी दूसरे के घर पर ठहरते हैं। इस समस्या से आसानी से राहत पाई जा सकती है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन उपायों को करके आप बच सकते हैं इस समस्या से। 

what is vacation induced constipation and its preventions
एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें - फोटो : Social media

शहद
यदि आप पहले से जानते हैं कि आपको यह समस्या होती ही है तो अपने साथ शहद अवश्य रखें। शहद कब्ज के लिए फायदेमंद होता है। यात्रा के दौरान रात में सोने से पहले आप एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें और फिर तत्काल सो जाएं। सुबह उठने पर आपका पेट ठीक तरह से साफ होगा और दिनभर आपको परेशान भी नहीं होना पड़ेगा।

what is vacation induced constipation and its preventions
त्रिफला अर्थात हरड़, बहेड़ा और आंवले का चूर्ण - फोटो : सोशल मीडिया

त्रिफला
त्रिफला को कब्ज का रामबाण उपाय बताया जाता है। त्रिफला अर्थात हरड़, बहेड़ा और आंवले का चूर्ण। आप इस चूर्ण का सेवन रात में भी कर सकते हैं और रात में यदि इसका सेवन करना भूल गए हैं तो सवेरे जल्दी उठकर एक लीटर पानी में एक बड़ा चम्मच चूर्ण मिलाकर इसका सेवन करें। इसके पश्चात थोड़ी देर टहल लें। आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। यात्रा के दौरान इसलिए हमेशा इसे अपने साथ रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
what is vacation induced constipation and its preventions
दूध या पानी में भिगोकर इसका सेवन कर लें - फोटो : सोशल मीडिया

ईसबगोल की भूसी
ईसबगोल की भूसी एक पारंपरिक नुस्खा है, जो कि सदियों से कब्ज का इलाज करता आया है। यह आपको आसानी से उपलब्ध हो सकती है इसलिए यात्रा के दौरान इसे अपने साथ जरूर रखें और आवश्यकता पड़ने पर रात में सोने से पहले दूध या पानी में भिगोकर इसका सेवन कर लें। यह एक बीज के छिलके के जैसी ही होती है। इसे बहुत अधिक मात्रा में न लें। 

 

विज्ञापन
what is vacation induced constipation and its preventions
पानी - फोटो : social media
पानी
यात्रा के दौरान हम एक चीज से बहुत परहेज करते हैं वो है पानी। परहेज करने के पीछे हमारे पास एक जायज कारण भी है। हमें लगता है कि ज्यादा पानी पी लेंगे तो हमें बार- बार वॉशरूम जाना पड़ेगा लेकिन यात्रा के दौरान हम पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो कब्ज की समस्या हमें सबसे पहले होगी इसलिए पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं फिर भले ही बार-बार वॉशरूम क्यों न जाना पड़े।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed