भारत में वैसे तो बहुत से खूबसूरत जगहें और खूबसूरत बीच हैं, लेकिन आंध्र प्रदेश के समुद्री किनारों की तो बात ही कुछ और है। इस राज्य में जैसे खूबसूरत बीच आपने पहले कहीं नहीं देखे होंगे। यहां जाने के बाद आपको सुकून और आनंद तो मिलेगा ही साथ में यहां की ट्रिप आपके लिए यादगार बन जाएगी। आइए जानते हैं आंध्र प्रदेश के खूबसूरत बीचेज के बारे में।
2 of 5
beach
- फोटो : social media
सूर्यलंका बीच
आंध्रप्रदेश में स्थित यह बीच पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। यहां घूमने के लिए हर मौसम में पर्यटक आते रहते हैं। दोस्तों या फिर परिवार वालों के साथ यहां आकर घूमने के लिए एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन है। इस स्थान पर आना आपके लिए यादगार ट्रिप होगा। यहां पर आप प्राकृतिक खूबसूरती के साथ सुंदर मछलियों को देखने का आनंद भी उठा सकते हैं।
3 of 5
beach
- फोटो : social media
मछलीपट्टनम बीच
अगर इस बीच की खूबसूरती की बात करें तो इसका कोई जवाब नहीं यह जगह बेहद ही खूबसूरत है। अपने वीकेंड को यादगार बनाना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बेहद खास हो सकती है। आप चाहे तो बोट लेकर पानी में घूमने का शानदार आनंद भी उठा सकते हैं। यहां डॉल्फिन देखने का अपना ही मजा है।
4 of 5
beach
- फोटो : social media
यनम बीच
गोदावरी और कोरिंगा नदी के बीचों बीच स्थित इस बीच पर जब सुबह-सुबह सूर्य की किरणे पड़ती है तो वह नजारा बेहद ही अद्भुत होता है। नीले पानी में चमचमाती सूरज की रौशनी को देखने के लिए हर सुबह हजारों की संख्या में लोग आते हैं। इसके अलावा बीच के किनारे बहुत सी हाथी की मूर्तियां हैं, जो यहां की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ा देती है।
5 of 5
beach
- फोटो : social media
इस बीच की खास बात है कि लोग यहां घूमने के साथ-साथ और भी कई चीजों का आनंद उठाते हैं, जैसे पिकनिक, क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों का मजा लेते नजर आते हैं जो उनके ट्रिप को और भी ज्यादा मजेदार बना देती है।