फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के इस कैफे में रुपये नहीं बल्कि प्लास्टिक का कचरा देकर मिलता है खाना, ऐसे पहुंचें

Thu, 10 Oct 2019 02:15 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 10 Oct 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
visit chhattisgarh ambikapur garbage cafe to get free food in exchange of plastic
हम सभी जिस तरह घूमने के लिए उत्सुक रहते हैं उसी तरह अच्छे रेस्त्रां जाकर स्वादिष्ट खाना खाने के लिए सबको वैसी ही उत्सुकता होती है। आजकल तो रेस्त्रां और कैफे में खाना तो स्वादिष्ट मिलता ही है, साथ में इंटीरियर डिजाइनिंग भी बेहतरीन होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अतरंगे कैफे के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां खाने के बदले में पैसे नहीं लिए जाते।




 
visit chhattisgarh ambikapur garbage cafe to get free food in exchange of plastic
छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर बेहद ही नामी-जामी शहर है। भारत में यह शहर साफ- सफाई के मामले में दूसरे नंबर पर आता है। अब इस शहर ने एक बेहद ही उम्दा कदम उठाया हैं जो एक भूखे को खाना और प्रकृति को बचाने का काम करेगा।
visit chhattisgarh ambikapur garbage cafe to get free food in exchange of plastic

अबिंकापुर नगर निगम के कमिश्नर मनोज सिंह और उनकी बेटी कामयानी ने एक ऐसा कैफे खोला है, जिसमे 1 किलोग्राम प्लास्टिक देने पर खाना मुफ्त में मिलेगा। वहीं 1.5 किलो प्लास्टिक देने वाले व्यक्ति को सुबह का नाश्ता भी दिया जाएगा। इस कैफे का मकसद ज्यादा से ज्यादा प्लास्टिक इक्ट्ठा करना है। इन प्लास्टिक का इस्तेमाल रोड़ बनाने के लिए किया जाएगा। इस कैफे का नाम 'गार्बेज कैफे' है।

विज्ञापन
विज्ञापन
visit chhattisgarh ambikapur garbage cafe to get free food in exchange of plastic
छत्तीसगढ़ में पहले भी प्लास्टिक के कचरे से सड़क बन चुकी है। अबतक भारत में लगभग 100000 किमी प्लास्टिक की सड़के हैं। प्लास्टिक एक गैर बायोडिग्रेडेबल पदार्थ है। इसके इस्तेमाल से पर्यावरण को बेहद हानि पहुंचती है। नए शोध के मुताबिक प्लास्टिक की सड़के सामान्य सड़को के मुताबिक तीन गुना लंबे समय तक चलती हैं। 
विज्ञापन
visit chhattisgarh ambikapur garbage cafe to get free food in exchange of plastic

अगर आप भी इस कैफे के खाने का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो आपको छ्त्तीसगढ़ के सर्गुजा जिला जाना पड़ेगा। अंबिकापुर जाने के लिए कोई भी सीधी बस, ट्रेन और हवाई जहाज नहीं है। नई दिल्ली से अंबिकापुर की दूरी हवाई मार्ग से 856 किमी है। अंबिकापुर जाने के लिए आप नई दिल्ली से वाराणसी के लिए एंडिगो एयरलाइंस ले सकते हैं। इसके बाद वाराणसी से आपको इंडिका एयरलांइस लेनी पड़ेगी जो सीधी अंबिकापुर जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed