फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखना चाहते हैं कुछ नया तो अगली छुट्टियों में घूम लें नर्मदा नदी के शहर 'जबलपुर'

Tue, 24 Sep 2019 04:30 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 24 Sep 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
visit city of narmada river jabalpur for best experience
वादियों और पहाड़ों में घूमने तो सभी जाते हैं। कुछ जगह ऐसी भी होती हैं जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भले न हों लेकिन इन गुमनाम जगहों में हीरे छिपे होते हैं। जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। इन्ही जगहों में से एक है जबलपुर। भले ही छुट्टियां प्लान करते वक्त जबलपुर आपकी बकेट लिस्ट में नहीं होता लेकिन जब भी फुर्सत मिले तो नर्मदा नदी के इस शहर जरूर जाइएगा। 
visit city of narmada river jabalpur for best experience
चौसठ योगिनी मंदिर 
जो लोग वास्तुकला में खास रूचि रखते हैं उनके लिए जबलपुर में आकर्षण का केंद्र हो सकता है चौसठ योगिनी मंदिर। 10 AD में कुल्चुरी साम्राज्य के राजा द्वारा बनाया गया ये मंदिर वास्तुकला में भारत की अनमोल विरासत का एक नमूना है।
visit city of narmada river jabalpur for best experience
बरगी बांध
बरगी डैम जलाशय का नीला पानी एकदम समुद्र जैसा लगता है। अगर आप चाहें तो यहां से आप कान्हा किसली नेशनल पार्क भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
visit city of narmada river jabalpur for best experience
बैलेंसिंग रॉक्स 
जबलपुर के लोगों से पुछा जाए की उनके शहर के घूमने की क्या जगहें हैं तो कोई आपको बैलेंसिंग रॉक के बारे में जरूर बताएंगे। 1997 में जबलपुर में तीव्रगति का भूकंप आया, तब सभी चट्टानें इधर की उधर हो गई पर एक पत्थर जस का तस था। ये है जबलपुर का प्रसिद्ध बैलेंसिंग रॉक जो की सालों से एक चट्टान पर संतुलन बनाए खड़ा है।
विज्ञापन
visit city of narmada river jabalpur for best experience
भेड़ाघाट वाटरफॉल 

नर्मदा नदी और उसके घाट जबलपुर की शान हैं। कई घाटों में से एक भेड़ाघाट सबसे खूबसूरत माना जाता है। यहां पर वॉटरफॉल मुख्य आकर्षक केंद्र है। यहां पानी इतनी तेज गति में बहता है कि हवा में धुआं उठता हुआ प्रतीत होता है। नदी के किनारे सभी तटों में संगमरमर की चट्टानें हैं जो नजारों को और भी मनोरम बना देते हैं। चांदनी रात में नदी के किनारे संगमरमर की चट्टानों का नजारा अविश्वसनीय होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed