फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैसे ना हों फिर भी घूमना हो विदेश, तो बिना वीजा के सस्ते में घूमें ये देश 

Mon, 12 Nov 2018 05:47 PM IST
अमर उजाला डेस्क
अमर उजाला डेस्क Updated Mon, 12 Nov 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
visa free countries for Indians, macau, nepal, cambodia, cheap tourist places
मालदीव - फोटो : Pixabay

घूमने-फिरने के शौकीन लोगों के लिए दुनिया का हर कोना देखने लायक रहता है। कोई अपने ही देश की गलियां छानता है, तो किसी को सरहद पार के नजारे खींचते हैं। दरअसल, ट्रैवलिंग और एक्सप्लोरिंग दोनों ही किसी व्यक्ति की जिंदगी में एक अलहदा शौक हैं। बीते दो दशकों में ट्रैवलिंग और सैर-सपाटे की संस्कृति तेजी से फैली है। डिजिटल मीडिया, ट्रैवलिंग चैनल्स और ट्रैवल मैगजीन से मिलती जानकारियों ने इस शौक की दीवानगी को और बढ़ाया ही है। इन दिनों हवाई सेवाओं के विस्तार और ट्रैवल एजेंसियों के सस्ते ऑफर्स ने भारतीयों के लिए दुनिया घूमने के नये दरवाजे खोले हैं। क्रिसमस हो या दिवाली या न्यू ईयर वैकेशंस घूमने-फिरने के शौकीन लोगों ने ऐसी जगहों को भी तलाशा है, जहां आप बिना वीजा के बहुत ही सस्ते में घूम सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे देशों के बारे में जहां आप बिना वीजा के बेहद सस्ते में घूम सकते हैं। 


 

visa free countries for Indians, macau, nepal, cambodia, cheap tourist places
मकाऊ - फोटो : Pixabay

मकाऊ- बिना वीजा के घूमने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं, तो एशिया में मकाऊ एक ऐसी जगह है जो दुनिया के सबसे अमीर शहरों में से एक है और यह खासतौर पर टूरिज्म, रेस्तरां और कैसिनों के लिए फेमस है। चीन का यह विशेष क्षेत्र उसी के प्रशासन के अंतर्गत आता है। खास बात यह है कि यहां भारतीय बिना वीजा के घूम सकते हैं। कैसिनों के शौकीनों के लिए तो यह जन्नत है। यहां की तकरीबन 20 फीसद आबादी कैसिनों में ही काम करती है। यहां मकाऊ टावर, सेनादो स्क्वायर, मकाऊ म्यूजियम, कैथड्रल जैसी कई जगहें आप घूम सकते हैं। खाने-पीने के शौकीन हैं, तो आपके लिए ये बेस्ट प्लेस हो सकती है। रेस्तरां, चमक-धमक लाइफ-स्टाइल के साथ ही नाइट लाइफ के दीवानों के लिए यह प्लेस एक बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यदि आप इंडियन है तो आपको यहां वीजा नहीं लगेगा।

visa free countries for Indians, macau, nepal, cambodia, cheap tourist places
नेपाल - फोटो : Pixabay

नेपाल- नेपाल और भारत के बीच भौगोलिक दूरी जितनी कम है उतनी ही राजनीतिक और सांस्कृतिक दूरी भी कम है। रहन-सहन, खान-पान, भाषा-बोली और पहनावे के स्तर पर यह देश एक भारतीय के लिए बिल्कुल अलग नहीं है। नेपाल एक शानदार टूरिस्ट देश है। यहां आपको काठमांडू से लेकर खूबसूरत पहाड़ियां और प्राकृतिक सुंदरता के दर्शन होंगे। सस्ते में घूमने की बात हो तो भारतीयों के लिए यह देश किसी जन्नत से कम नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
visa free countries for Indians, macau, nepal, cambodia, cheap tourist places
भूटान - फोटो : Pixabay

भूटान- भूटान दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है, लेकिन यह विश्व का सबसे सुखी और शांत देश है। यहां की नैसर्गिक सुंदरता का दुनिया में कहीं जोड़ नहीं। यदि आप भारतीय हैं तो फिर इस देश की सारी सुंदरता आपके लिए ही है। यहां जाने के लिए आपको किसी भी तरह का वीजा नहीं लगेगा। चूंकि इसकी करेंसी भारत की तुलना में सस्ती है लिहाजा यहां घूमना जेब पर भारी भी नहीं है। प्राचीन मंदिरों के अलावा यह देश बौद्ध मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है। यदि आप बीमार हैं और आपको आबोहवा बदलने के लिए कहीं घूमने की सलाह दी गई है तो यकीं मानिए यहां आकर आपको बहुत फायदा होगा। खान-पान और शॉपिंग के लिहाज से भी यहां के बाजार आपको बहुत आकर्षित करेंगे। 

विज्ञापन
visa free countries for Indians, macau, nepal, cambodia, cheap tourist places
मालदीव - फोटो : Pixabay

मालदीव- मालदीव एक टूरिस्ट कंट्री है। हिंद महासागर के पास स्थित यह आईलैंड छोटे-छोटे खूबसूरत समुद्री किनारों के बीच में है। यदि आप इंडियन हैं और अपनी ट्रिप किसी खूबसूरत देश में प्लान कर रहे हैं तो मालदीव एक बेस्ट चॉइस हो सकती है। बिना वीजा के आप यहां तकरीबन 30 दिनों तक रह सकते हैं। यहां आकर भी आपको ऐसा बिल्कुल नहीं लगेगा कि आप भारत से बाहर हैं। शॉपिंग, रेस्तरां, बीचेज पर मस्ती और खूबसूरत नजारों के चलते यह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं होगा। मालदीव की खास बात यह है कि यहां आपको बहुत ही सस्ते में लग्जरियस लाइफ जीने का मौका मिलेगा। पूरी दुनिया में मालदीव बहुत लोकप्रिय प्लेस है। 2017 में यहां तकरीबन 12 लाख विदेशी टूरिस्ट आए थे। अंडरवॉटर फोटोग्राफी, व्हेल व डॉल्फिन के नजारे, शानदार रिसॉर्ट वाला यह छोटा सा देश आपका मन मोह लेगा। केरल के तिरुवनंतपुरम से मालदीव की राजधानी माले के लिए सीधी उड़ान है। दिल्ली और मुंबई से आपको किसी ट्रैवल वेबसाइट से इसकी जानकारी मिल सकती है। फ्लाइट का किराया भी बहुत कम है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed