फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ना कैलेंडर देखें ना मौसम, 12 महीने घूमने लायक है देश की ये खूबसूरत जगहें

Sat, 10 Nov 2018 05:43 PM IST
अमर उजाला डेस्क
अमर उजाला डेस्क Updated Sat, 10 Nov 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
best tourist places of india you can visit any time shimla and Darjeeling
तमिलनाडु के कोडईकनाल एक खूबसूरत हिटस्टेशन है। - फोटो : Pixabay

घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए साल भर ही मौसम खुशनुमा बना रहता है। घुमक्कड़ प्राणी अपने हिसाब से जगहें भी ऐसी तलाशते हैं जहां वे मौसम के हिसाब से खूबसूरती का मजा ले सकें। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जिनके पास टाइम और पैसा हो भी तो वे उन टूरिस्ट स्पॉट तक नहीं पहुंच पाते क्योंकि ना तो उन्हें ये पता होता है कि किन जगहों पर किस मौसम में जाना चाहिए और किस टाइम पर जगह विशेष की खूबसूरती देखने लायक होगी। लेकिन देश में कुछ जगहें ऐसी भी हैं जिन्हें आप 12 महीने कभी भी घूम सकते हैं। मौका बस टाइम निकालने और बजट प्लानिंग का होगा। आइए आपको बताते हैं देश की उन जगहों के बारे में जिन्हें आप साल भर में कभी भी घूम सकते हैं।

best tourist places of india you can visit any time shimla and Darjeeling
गोवा एक ऐसा टूरिस्ट स्पॉट है जहां आप सालभर में कभी भी घूम सकते हैं। - फोटो : Pixabay

गोवा- गोवा देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए सबसे बेस्ट और सदाबहार टूरिस्ट प्लेस है। अगला महीना तो क्रिसमस और नयू ईयर सेलिब्रेशन का होगा, ऐसे में यह टूरिस्ट के लिए सबसे हॉट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। खास बात यह है कि गोवा एक ऐसी जगह है जिसे आप साल भर में कभी भी घूम सकते हैं। यहां के शानदार बीचेज, बारिश से लेकर गर्मी और हल्की ठंड में देखने लायक होंगे। ओल्ड गोवा तो वैसे ही सदाबहार है। 

best tourist places of india you can visit any time shimla and Darjeeling
शिमला के लिए सबसे बेस्ट मौसम नवंबर दिसंबर होता है। - फोटो : Pixabay

शिमला- यकीनन जिन्हें बर्फबारी देखनी हो नवंबर-दिसंबर के बीच जाना उनके शिमला जाना सबसे बेहतरीन होगा। लेकिन जिन्हें हिल स्टेशन की खूबसूरती देखनी हो वो यहां के मौसम का मजा ले सकता है। हालांकि बारिश एक रुकावट हो सकती है। बावजूद इसके लिए यह एक सदाबहार प्लेस है। यहां के बाजार, रंगत और रौनक आपके लिए सबसे बेहतरीन साबित होगी। यह आज भी एक बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
best tourist places of india you can visit any time shimla and Darjeeling
तमिलनाडु का कोडईकनाल एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। - फोटो : Pixabay

तमिलनाडु- में कोडईकनाल, ऊटी जैसे खूबसूरत हिल स्टेशन हैं। यहां भी आप 12 महीने में कभी भी घूम सकते हैं। रुकावट केवल बारिश की है जो आपके लिए थोड़ी समस्या पैदा कर सकती है, अन्यथा दक्षिण भारत के इस तटीय राज्य की खूबसूरती के दरवाजे आपके लिए साल भर खुले हैं। 

विज्ञापन
best tourist places of india you can visit any time shimla and Darjeeling
दार्जलिंग पूर्वी भारत का एक शानदार हिल स्टेशन है। - फोटो : Pixabay

दार्जिलिंग- यह पूर्वी भारत का एक बेहतरीन हिल स्टेशन है। अमूमन दार्जिलिंग के बारे में और वहां जाने को लेकर बहुत कम लोगों की प्लानिंग रहती है। लेकिन एक बार आने के बाद दोबारा आप यहां जरूर आएंगे। यहां की हरी-भरी वादियां, चाय के बागान और मनोरम दृश्य आपका मन मोह लेंगे। यहां आप कंचनजंघा पर्वत श्रेणी के ट्रेकिंग कर सकते हैं। यहां टाइगर हिल्स और हैप्पी वैली टी गार्डन जैसी जगहें आप देखते रह जाएंगे। साल में अप्रैल से जून और बाद में अक्टूबर से मार्च तक का समय यहां आने के लिए सबसे अच्छा समय है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed