फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentines Day 2021: जानिए विभिन्न देशों में किस तरह से मनाया जाता है वैलेंटाइन-डे, बॉनफायर के दौरान जलाई जाती है पुरुषों की तस्वीर

Sun, 14 Feb 2021 12:55 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 14 Feb 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Valentines Day 2021: Valentines day celebration in different countries
विभिन्न देशों में अलग- अलग तरह से वैलेंटाइन डे मनाया जाता है - फोटो : Social Media

विश्व में प्रेम एक ऐसा भाव है, जो हर देश में पाया जाता है। प्रेम का जश्न भी हर देश में अपनी तरह से मनाया जाता है। प्रेम भाव ही ऐसा है जो सभी को खुशियां देता है। इसलिए विभिन्न देशों में अलग- अलग तरह से वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। दुनिया में जश्न के तरीके तो अलग हैं ही लेकिन वैलेंटाइन डे से जुड़े कई सारे विचित्र रिवाज भी हैं। यही तरीके एक देश को दूसरे देश के प्रति आकर्षित करते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए किस देश में किस तरीके से मनाया जाता है वैलेंटाइन डे। 

 

Valentines Day 2021: Valentines day celebration in different countries
फ्रांस - फोटो : Social media

फ्रांस
अधिकांश प्रेमी जोड़ों की ख्वाहिश होती है कि वे अपने साथी के साथ फ्रांस जरूर घूमकर आए। फ्रांस को दुनिया की रोमांटिक जगहों में से एक माना जाता  है। यहां वैलेंटाइन डे को लेकर अलग ही परंपरा है। इस दिन यहां लड़के-लड़की का एक जोड़़ा बनाया जाता है जिसमें पुरुष को महिला यदि पसंद नहीं आती है तो वह विकल्प के तहत उसे छोड़कर दूसरी महिला को चुन सकता है और जिस महिला को उसका साथी नहीं मिल पाता है, वो बॉनफायर के दौरान जो पुरुष उन्हें मिल नहीं पाता, उसकी तस्वीर जला देती हैं।

Valentines Day 2021: Valentines day celebration in different countries
वेल्स - फोटो : social media

वेल्स
वेल्स में वैलेंटाइन डे मनाने का तरीका एकदम अलग है और यह तरीका अन्य देशों के मुकाबले खूबसूरत होने के साथ ही रोचक भी है। यहां के लोग 25 जनवरी को वैलेंटाइन डे मनाते है। इस मौके पर प्रेमी एक दूसरे को लकड़ी के चम्मच तोहफे में देते हैं। इन चम्मचों को यहां 'लव स्पून्स' कहा जाता है। इन चम्मचों को इस तरह से डिजाइन किया जाता है प्रेमी उस चम्मच के माध्यम से ही एक दूसरे को प्यार भरा संदेश दे सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentines Day 2021: Valentines day celebration in different countries
इंग्लैंड - फोटो : file photo

इंग्लैंड
इंग्लैंड में वैलेंटाइन डे मनाने का संबंध सपने और भविष्य से भी है। इंग्लैंड का वैलेंटाइन डे नवयुवतियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस अवसर पर इंग्लैंड में महिलाएं वैलेंटाइन डे की पूर्व रात्रि अपने तकिए पर पांच तेज पत्ते रखती हैं। इसके पीछे मान्यता है कि ऐसा करने से उनका होने वाला पति उनके सपने में आ सकता है इसलिए यहां महिलाओं में वैलेंटाइन डे को लेकर अलग ही प्रकार का क्रेज देखने में नजर आता है। 

 

विज्ञापन
Valentines Day 2021: Valentines day celebration in different countries
इटली  - फोटो : pixabay
इटली 
इटली में वैलेंटाइन डे को लेकर विचित्र ही परंपरा है। इस दिन यहां कुंवारी लड़कियां सुबह जल्दी उठ जाती हैं। कहा जाता है कि सुबह जल्दी उठने के बाद कुंवारी लड़की जो भी पुरुष को पहली नजर में देख लेती है, संभावना रहती है कि वो महिला का होने वाला पति हो सकता है। इसे यहां स्प्रिंग फेस्टिवल कहा जाता है। इस दिन लोग बगीचों में इकट्ठा होते हैं और साथ बैठकर संगीत का आनंद उठाते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed