फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2024: दुनिया की सबसे रोमांटिक जगह, हर आशिक को जरूर जाना चाहिए एक बार

Wed, 07 Feb 2024 10:38 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 07 Feb 2024 10:38 AM IST
विज्ञापन
Valentine Day 2024 World Most Romantic Places For Couples Celebrating Valentine Week
Hydra greece

Valentine Day 2024 World Most Romantic Places For Couples: इस प्यार के महीने में कपल एक दूसरे के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। ऐसे में घूमने के लिए किसी हिल स्टेशन या किसी रोमांटिक पर्यटन स्थल पर जाना पसंद करते हैं। भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जहां कपल एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। कुछ जगहें प्यार के इजहार के लिए परफेक्ट होती हैं। अगर आप अपने दिल की बात किसी खूबसूरत और रोमांटिक जगह पर करेंगे तो वह झट से मान जाएंगे। अपने क्रश से मोहब्बत का इजहार करने का मौका तलाश रहे हैं तो दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहों पर जा सकते हैं। यहां जब आप पार्टनर को दिल का हाल बताएंगे तो वह आपकी मुहब्बत को तुरंत कबूल कर लेंगे। जानिए इन रोमांटिक जगहों के बारे में।

Valentine Day 2024 World Most Romantic Places For Couples Celebrating Valentine Week
पेरिस यात्रा - फोटो : pixabay

पेरिस, फ्रांस

फिल्मों में पेरिस के एफिल टावर के सामने प्यार का इजहार करते देखा होगा। पुरानी फिल्मों से लेकर आज के दशक की कई फिल्मों में पेरिस के खूबसूरत नजारे कपल के बीच के रोमांस को दर्शाते हैं। ज्यादातर भारतीय कपल पेरिस के रोमांटिक नजारे जरूर देखना चाहते हैं। शाम के समय यहां कपल शहर की खूबसूरत जगमगाहट का लुत्फ उठा सकते हैं।

Valentine Day 2024 World Most Romantic Places For Couples Celebrating Valentine Week
Florence Italy - फोटो : Florence Italy

फ्लोरेंस, इटली

पेरिस के अलावा किसी खूबसूरत और रोमांटिक जगह की तलाश में हैं तो फ्लोरेंस शहर जा सकते हैं। इटली के फ्लोरेंस शहर की खूबसूरती कपल को रोमांटिक माहौल देगी। कपल को फ्लोरेंस की संकरी गलियों में घूमकर प्यार हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day 2024 World Most Romantic Places For Couples Celebrating Valentine Week
ग्रीस - फोटो : Agency (File Photo)

सेंटोरिनी, ग्रीस

ग्रीस का सेंटोरिनी शहर दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहों में से एक है। चारों ओर से प्राकृतिक खूबसूरती से घिरा सेंटोरिनी कपल्स के पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन में से है। यहां के नजारे आपका मन मुग्ध कर देंगे। रोमांस के लिए यह जगह परफेक्ट है।

विज्ञापन
Valentine Day 2024 World Most Romantic Places For Couples Celebrating Valentine Week
beach

लक्षद्वीप

भारत का लक्षद्वीप भी कपल्स के बीच लोकप्रिय हो रहा है। लक्षद्वीप का नजारा किसी विदेशी पर्यटन स्थल से कम नहीं है। समुद्र किनारे पार्टनर के हाथों में हाथ डालकर वैलेंटाइन डे पर कुछ वक्त बिताना बेहद रोमांटिक हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed