फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां बनी है दुनिया की सबसे बड़ी पक्षी की मू्र्ति, देखते ही दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप

Wed, 18 Mar 2020 09:42 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 18 Mar 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
world's largest bird sculpture in kerala for visit
- फोटो : pixa

दुनिया में मौजूद अद्भुत चीजों को देखने का शौक तो हर किसी को होता है। अगर आप भी उन दीवाने लोगों में शामिल हैं जो किसी भी अद्भुत चीज को देखे बिना नहीं रह सकते तो ये जगह बस आपके लिए बनी है। यहां पर दुनिया की सबसे बड़ी पक्षी की मू्र्ति है। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। तो आइए जाने कौन सी है वो जगह।


 
world's largest bird sculpture in kerala for visit
- फोटो : social media
जटायू अर्थ सेंटर, केरल

केरल में प्राकृतिक सुंदरता के नजारे तो बहुत से हैं। ऐसे में अगर आप केरल दर्शन के लिए जाएं तो इस जगह को देखे बिना वापस नहीं आना चाहिए। केरल के कोल्लम जिले से 38 किमी दूर बना यह स्मारक महान पक्षी जटायू को समर्पित है।


 
world's largest bird sculpture in kerala for visit
- फोटो : instagram
कौन थे जटायू

जटायू एक पक्षी थे जिनका वर्णन रामायण में किया गया है। रामायण में बताया गया है कि रावण जब सीता जी का अपहरण करके आकाश मार्ग से लंका जा रहा था तो रास्ते में सीता माता की पुकार सुनकर पक्षीराज जटायू ने उन्हें बचाने की कोशिश की और रावण के हाथों मारे गए। यहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि मरने के बाद जटायू का शरीर इसी स्थान पर गिरा था। जिनकी याद में आज यह भव्य मूर्ति बनाई गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
world's largest bird sculpture in kerala for visit
- फोटो : social media

15 हजार स्कावयर फिट में फैले भूभाग में ये मूर्ति बनाई गई है। जिसकी ऊंचाई समुद्र से 350 मी है। पक्षीराज जटायू की मूर्ति की कुल लंबाई 200 फिट और चौड़ाई 70 फिट है। एक पहाड़ी पर बनाए गए इस कला का विचार केरल फिल्मों के निर्माता राजीब अंचल का था।


 
विज्ञापन
world's largest bird sculpture in kerala for visit
- फोटो : pixa

पहाड़ी पर बनी इस मूर्ति के नीचे एक म्यूजियम बनाया गया है। जिसमें जटायू के जीवन से जुड़ी सारी बातों के बारे मे जानकारी मिल जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed