अगर आप ट्रैवलिंग के शौकीन हैं और घूमने का प्लान कर रहे हैं। साथ ही आप यह भी चाहते हैं कि आपके द्वारा खीची गईं तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा जाएं तो हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिससे आपकी फोटो सोशल मीडिया पर छा जाएगी।
कहा जाता है कि एक तस्वीर हजार शब्दों को बयां करती है। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि आपके द्वारा ली गई फोटो जिंदादिल दिखे। इसके लिए तस्वीरों में पत्थरों, फूलो, समुद्र, झरना, कोई इंसान, कोई जानवर इस तरह का कुछ भी दिखाकर आप अपीन फोटो को शानदार बना सकते हैं। इससे आपकी फोटो में जिंदादिली दिखेगी।
अगर आप किसी खूबसूरत डेस्टिनेशन पर फोटो क्लिक कर रहे हैं तो ध्यान दें कि कैमरे पर सीधी रोशनी न पड़े। इसके अलावा व्यू को ध्यान में रखकर फोटो क्लिक करें। वरना फोटो खराब हो सकती है। फोटो में लाइटिंग का बहुत अहम रोल है. अगर बाहर खुले में फोटो ले रहे हैं, तो सूरज कहां है, इसका आपके फोटो पर बहुत असर पड़ेगा. कभी भी सूरज सिर पर नहीं होना चाहिए।
कभी भी जूम करके फोटो न खींचे। ऐसा करने से पिक्सल फट जाते हैं और फोटो ब्लर हो सकते हैं। इसके अलावा फोटो खींचते वक्त कैमरे का लेंस चेक कर लें। लेंस साफ होने से तस्वीर धुंधली हो जाती है।
फोटो क्लिक करते वक्त बैकग्राउंड का ध्यान रखें। फोटो के पीछे बैकग्राउंड में क्या है ये बहुत ही खास चीज है। फोटो क्लिक करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि बैकग्राउंड डिस्टर्ब तो नहीं कर रहा है, उसके बिना फोटो अच्छा होगा या नहीं। इन सवालों के जवाब आपको बेहतर तस्वीर लेने में मदद करेंगे।