फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली के पास इन जगहों पर बिता सकते हैं अपनी छुट्टियां, घूमने के लिए हैं बिल्कुल सही

Wed, 28 Apr 2021 10:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 28 Apr 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
travel guide these are four best holiday places near delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

लोग घूमने के काफी शौकीन होते हैं। ऐसे में वो कई नई-नई जगहों की तलाश में होते हैं। जहां वो सुकून के पल बिता सके। लोग अपनी छुट्टियां ऐसी जगह पर बिताना चाहते हैं, जहां जाने में उन्हें ज्यादा समय न लगे। वहीं, वीकेंड की छुट्टियों के लिए दिल्ली वालों के लिए पास में कई ऐसी जगह हैं, जहां वो अपनी सप्ताह की छुट्टियां बिता सकते हैं। तो चलिए आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जो दिल्ली से काफी पास हैं और यहां आप अपनी एक-दो छुट्टियां तो बड़े आराम से बिता सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

travel guide these are four best holiday places near delhi
सूरजकुंड की झील - फोटो : अमर उजाला

सूरजकुंड झील

  • सूरजकुंड को वैसे तो लोग मेले के लिए जानते हैं, जिसके लिए ये दुनियाभर में प्रसिद्ध है। लेकिन शायद आप यहां स्थित झील के बारे में नहीं जानते होंगे। दिल्ली से इस झील की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है। 10वीं शताब्दी में राजा सूरजमल ने इस झील को बनवाया था, जहां अब अपनी वीकेंड की छुट्टियों में काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। आप भी अपनी छुट्टियों में एक बार तो यहां जरूर जा सकते हैं।
travel guide these are four best holiday places near delhi
Tilyar Lake - फोटो : istock

तिल्यार झील

  • दिल्ली के पीरागढ़ी से तिल्यार झील की दूरी लगभग 55 किलोमीटर है। यहां का वातावरण बेहद शांत है, ऐसे में आप यहां सुकून के पल बिता सकते हैं। यहां आप अपने पार्टनर या परिवार संग आ सकते हैं। यहां खाने का भी अच्छा इंतजाम है और आप स्वादिष्ट खाने का स्वाद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां आप वोटिंग भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
travel guide these are four best holiday places near delhi
Damdama Lake - फोटो : istock

दमदमा झील

  • दमदमा झील भी काफी संख्या में लोग अपनी वीकेंड की छुट्टियों में पहुंचते हैं। ये झील हरियाणा के गुड़गांव में स्थित है। दिल्ली से ये जगह लगभग 60 किलोमीटर के अंदर है और ये जगह पिकनिक मनाने के लिए भी काफी सही जगह मानी जाती है। परिवार और पार्टनर संग भी आप इस जगह पर घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन
travel guide these are four best holiday places near delhi
Siliserh Lake - फोटो : istock

सिलिसढ़ झील

  • सिलिसढ़ झील राजस्थान के अलवर में स्थित है, जिसकी दिल्ली से दूरी लगभग 165 किलोमीटर है। इस झील से कई मनोरम दृश्य देखे जा सकते हैं और यहां पर समय बिताने का अपना अलग मजा है। यहां आप कई एक्टिविटी भी कर सकते हैं। यहां आप वोटिंग, स्कूबा डाइविंग, जेट स्कीइंग और वॉटर जॉर्बिंग के भी मजे भी ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed