भारत में कई ऐसी घूमने की जगह हैं, जहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इन्हीं में से एक है गोवा, जो घूमने के लिहाज से बिल्कुल सही हॉलिडे डेस्टिनेशन माना जाता है। आज के युवाओं की तो ये सबसे पसंदीदा जगह में से एक है। यहां बीच पर लोग फुरसत के पल बिताते हैं, कई वाटर स्पोर्ट्स का आनंद लेते हैं और यहां की नाइट लाइफ के बारे में तो हर कोई जानता ही है। लेकिन क्या आप यहां के मंदिरों के बारे में जानते हैं? शायद नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं।
{"_id":"6087aa9e1f6b5964b71004df","slug":"travel-guide-you-can-visit-these-temples-of-goa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोवा गए हैं घूमने, तो इन मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं आप","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
गोवा गए हैं घूमने, तो इन मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं आप
Tue, 27 Apr 2021 11:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
Trending Videos
Maruti Temple
- फोटो : istock
मारुति मंदिर
- गोवा में जितने भी मंदिर हैं, उनमें से मारुति मंदिर काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। अगर आप गोवा जा रहे हैं, तो आप एक बार तो यहां जरूर जा सकते हैं और भगवान हनुमान से आशीर्वाद ले सकते हैं। ये मंदिर इतिहास प्रेमियों के लिए एक खास स्थान रखता है।
hindu mandir goa
- फोटो : istock
श्री सप्तकोटेश्वर मंदिर
- गोवा में स्थित है श्री सप्तकोटेश्वर मंदिर, जिसमें मुगलों की वास्तुकला, यूरोपीयन तरीके से डिजाइन किए गए हॉल और एक ऊंचा लैंप टॉवर है। इस मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और यहां पर गोकुलाष्टमी नाम का एक उत्सव भी मनाया जाता है, जिसका हिस्सा बनने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shri Mangeshi temple
- फोटो : istock
मंगेशी मंदिर
- मंगेशी मंदिर गोवा का काफी प्रमुख मंदिर है। ये मंदिर अपने दीप स्तंभ के लिए जाना जाता है और यहां शाम को सैकड़ों दीयों को प्रज्जवलित किया जाता है। ये नजारा देखने में काफी आनंद देता है। अगर आप उत्तरी गोवा घूमने के लिए जा रहे हैं, तो आप मंगेशी मंदिर जा सकते हैं।
विज्ञापन
महालक्ष्मी मंदिर
- फोटो : istock
महालक्ष्मी मंदिर
- महालक्ष्मी मंदिर में एक गर्भगृह है, जिसमें लगभग 18 पवित्र चित्र मौजूद हैं। मा लक्ष्मी को धन की कृपा और शांति बनाए रखने के लिए पूजा जाता है। यहां हर साल काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हैं और उनसे अच्छे जीवन के लिए आशीर्वाद मांगते हैं।