फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड ट्रिप: घूमने जा सकते हैं इन खूबसूरत जगहों पर, साथ में जोड़ सकते हैं अच्छी यादें

Thu, 29 Apr 2021 10:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 29 Apr 2021 10:57 AM IST
विज्ञापन
tourist guide these are best four tourist places in uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगह हैं, जहां हर साल पर्यटक पहुंचते हैं। इन्हीं में से एक है उत्तराखंड, जिसे लोग देवभूमि के नाम से भी जानते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि माना जाता है कि यहां देवताओं का वास है, जो यहां के लोगों को हर मुसीबत से बचाते हैं। उत्तराखंड में आप हिल स्टेशन और एडवेंचर दोनों का मजा ले सकते हैं। यहां कई ऐसी जगह हैं, जो पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक हैं। तो चलिए हम आपको उत्तराखंड की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं।

tourist guide these are best four tourist places in uttarakhand
Mukteshwar temple - फोटो : istock

मुक्तेश्वर

  • उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित मुक्तेश्वर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। साथ ही ये एक धार्मिक स्थल भी है। यहां की पहाड़ियों पर एक मंदिर है, जो भोले नाथ को समर्पित है। इस मंदिर का नाम मुक्तेश्वर मंदिर है। माना जाता है कि ये मंदिर लगभग 350 साल पुराना है। यहां हर साल काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
tourist guide these are best four tourist places in uttarakhand
पिथौरागढ़ - फोटो : facebook/ amit bhatt

पिथौरागढ़

  • खूबसूरती के मामले में पिथौरागढ़ भी कम नहीं है। यहां का वातावरण बेहद शांत है और यहां आप सुकून के पल बिता सकते हैं। शहरों के शोर-शराबे से दूर शांति में समय बिताने के लिए पिथौरागढ़ बिल्कुल सही जगह है। यहां से प्रकृति के कई अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं। इसके अलावा यहां कई प्राचीन मंदिर और किले भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
tourist guide these are best four tourist places in uttarakhand
कौसानी गांव, उत्तराखंड - फोटो : Instagram/rashnull

कौसानी

  • उत्तराखंड में स्थित कौसानी एक पर्यटक स्थल है, जो लगभग 6075 की ऊंचाई पर बसा हुआ है। अगर आप स्विट्जरलैंड नहीं गए हैं, तो आप यहां स्विट्जरलैंड का एहसास ले सकते हैं क्योंकि इसे भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यहां से नंदाकोट, त्रिशूल और नंदा देवी पर्वत का भव्य नजारा देखने का लुत्फ भी उठा सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
tourist guide these are best four tourist places in uttarakhand
गोल्फ कोर्स, रानीखेत - फोटो : Facebook/Exotic Uttarakhand

रानीखेत

  • उत्तराखंड के अल्मोडा जिले में स्थित रानीखेत एक सुंदर हिल स्टेशन होने के साथ ही यहां कुमाऊं रेजिमेंट का मुख्यालय भी है। यहां आप झूला देवी मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं। साथ ही यहां से आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं और यहां एक गोल्फ कोर्स भी है। जानवरों की कई तरह की प्रजातियां भी यहां देखने को मिल जाएंगी, जिनमें लाल मुख वाला बंदर, पाइन नेवला, लाल लोमड़ी और लंगूर शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed