फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रैकिंग के हैं शौकीन, तो लॉकडाउन के बाद करें स्पीति घाटी का रूख, यहां जानें सबकुछ

Thu, 27 May 2021 11:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 27 May 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
tourist guide After lockdown you can go with friends to Spiti Valley for trekking
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

लोग घूमने के काफी शौकीन होते हैं, और हर साल देश ही नहीं विदेशों से भी भारत में काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। हालांकि, कोई हिल स्टेशन जाना पसंद करता है तो कोई एडवेंचर करना। ऐसे में अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं, तो आपके लिए भारत में हिमाचल प्रदेश में स्थित एक जगह है, जहां आप जा सकते हैं और खूब एंजॉय कर सकते हैं। हिमाचल की इस जगह का नाम स्पीति घाटी है, जहां ट्रैकिंग के लिए हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में कोरोना काल और लॉकडाउन के खत्म होने के बाद भी आप यहां जाकर ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं यहां के बारे में।

tourist guide After lockdown you can go with friends to Spiti Valley for trekking
Dhankar Lake - फोटो : istock

दरअसल, स्पीति घाटी के काफी पास धनकर झील स्थित है, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। वहीं, इस झील तक अगर आपको पहुंचना है तो इसके लिए आपको स्पीति घाटी से होकर गुजरना पड़ता है। यहां ऊंची-ऊंची पहाड़ियां और प्रकृति के अद्भुत नजारे हर किसी को हैरान कर सकते हैं। यहा की खूबसूरती के तो क्या ही कहने।

tourist guide After lockdown you can go with friends to Spiti Valley for trekking
घरेलू विमान - फोटो : iStock

दिल्ली से ऐसे जा सकते हैं

  • अगर आप दिल्ली से आ रहे हैं, और धनकर झील जाना चाहते हैं, तो आप पहले दिल्ली से फ्लाइट के जरिए कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। इसके बाद यहां से बस और टैक्सी चलती हैं, जिनकी मदद से आप सड़क के रास्ते से धनकर मठ पहुंच सकते हैं। इस झील से 400 मीटर की दूरी पर रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tourist guide After lockdown you can go with friends to Spiti Valley for trekking
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

ऐसे जा सकते हैं

  • जब आप धनकर झील जाते हैं तो रास्ते में आपको कजा और तबो शहर मिलते हैं, जहां से होकर आपको जाना होता है। धनकर झील की समुद्रतल से ऊंचाई लगभग 14 हजार फीट है। धनकर गांव से लगभग एक घंटे की ट्रेकिंग करने के बाद आप धनकर झील पहुंच सकते हैं। पर्यटकों को इस झील पर पहुंचकर एक खास अनुभव प्राप्त होता है।
विज्ञापन
tourist guide After lockdown you can go with friends to Spiti Valley for trekking
बादाम - फोटो : pixabay

ये चीजें रख लें साथ में

  • वहीं, ट्रैकिंग करने वाले पर्यटक अगर आपनी कार से यहां गए हैं तो आप अपनी कार को धनकर मोनेस्ट्री में खड़ी करके फिर यहां से ट्रैकिंग करते हुए झील पहुंच सकते हैं। यहां जाते समय आपको अपने साथ कुछ ड्राई फ्रूट्स और केले जैसे फल रख लेने चाहिए, ताकि इन्हें खाकर आपके शरीर में एनर्जी लेवल सामान्य बना रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed