फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल के बाद इन जगहों पर बना सकते हैं घूमने का प्लान, जानें इनके बारे में सबकुछ

Sat, 29 May 2021 10:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 29 May 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
tourist guide After lockdown you can go to these beautiful places
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हर साल की तरह इस साल भी लोग घूमने का प्लान कर रहे थे, और नई-नई जगहों पर समय बिताने की सोच रहे थे। लेकिन कोरोना काल होने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया और ज्यादातर जगहों पर लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में लोगों के घूमने के कई प्लान अधूरे रह गए हैं। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जब लॉकडाउन हटेगा और कोरोना संकट कम होगा तब आप फिर से कुछ नई जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। तो चलिए आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप घूमने का प्लान बना सकते हैं।

tourist guide After lockdown you can go to these beautiful places
Tosh Himachal Pradesh - फोटो : istock

तोष

  • हिमाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती के लिए जाता है और यहां कई ऐसी जगह हैं, जहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां के कुल्लू जिले का एक गांव है तोष जो कि पार्वती घाटी में कसौल के काफी पास में स्थित है। चारों तरफ ऊंची-ऊंची बर्फीली पहाड़ियों से घिरी ये जगह हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां झरना भी है, जिसे आप पहाड़ से गिरते हुए देख सकते हैं।
tourist guide After lockdown you can go to these beautiful places
Shillong (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

मावलेनगोट

  • मेघालय भी पहाड़ी इलाका है और अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। मेघालय में शिलांग से लगभग 42 किलोमीटर की दूरी पर मावलेनगोट नाम का एक गांव है। जहां की खूबसूरती देख आप हैरान रह जाएंगे। यहां की हरी-भरी पहाड़ियां और शांत वातावरण हर किसी को यहां एक प्यारा एहसास देता है। शहर के शोर-शराबे से दूर आप यहां शांति के पल बिता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
tourist guide After lockdown you can go to these beautiful places
Christ Church, Shimla - फोटो : istock

शिमला

  • हिमाचल में बसा शिमला की खूबसूरती के क्या ही कहने। यहां हर साल काफी पर्यटक पहुंचते हैं और खूब एंजॉय करते हैं। शिमला में आप कुफरी, नारकंडा, मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, चैल, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी, ताता पानी आदि जगहों पर घूमने जा सकते हैं। यहां का मौसम बेहद ही प्यार रहता है और यहां आप बर्फबारी का आनंद भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
tourist guide After lockdown you can go to these beautiful places
sanchi madhya pradesh - फोटो : istock

सांची

  • मध्य प्रदेश राज्य में बसा है सांची, जो रायसेन जिले में बेतवा नदीं के किनारे पर स्थित एक छोटा गांव है। ये एक धार्मिक स्थल है। इस जगह पर बौद्ध धर्म से जुड़ी हुई मान्यताएं हैं। यहां कई बौद्ध स्मारक हैं और ये भारत के विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। हर साल यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं और लॉकडाउन के बाद आप भी यहां का रूख कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed