फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tirupati Tirumala Tour: प्रभु दर्शन और खूबसूरत नजारों की सौगात

Sun, 08 Jan 2023 04:36 PM IST
स्वाति शैवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वाति शैवाल Updated Sun, 08 Jan 2023 04:36 PM IST
विज्ञापन
Tirupati Tirumala tour: a place to visit for eternal peace
तिरुपति बालाजी

भारत तीर्थों का देश है। यहाँ हर क्षेत्र में आपको विभिन्न धर्मों के तीर्थ और उनसे जुड़ी कई अद्भुत कथाएं सुनने को मिलेंगी। धार्मिक और ऐतिहासिक तौर पर तो इन स्थानों का महत्व है ही, इसके साथ ही इनके आस पास मौजूद प्राकृतिक परिवेश मन को शांति देने का काम भी करता है। चाहे वह फिर केदारनाथ हो, बद्रीनाथ, रामेश्वरम, महेश्वर, वैष्णोदेवी या कोई भी अन्य तीर्थ। सात पहाड़ियों के ऊपर बसा विष्णु स्वरूप भगवान वेंकटेश का भव्य और अद्भुत मंदिर तिरुपति बालाजी भी ऐसा ही एक तीर्थस्थल है। यहां प्रभु दर्शन के साथ ही आपको प्रकृति के मनमोहक नजारे भी दिखेंगे और दक्षिण भारतीय स्वाद का आनंद भी मिलेगा। 


अगर आपको दर्शनों का समय रात 1-सुबह 5 के बीच का मिला है तो भी यह महसूस होगा ही नहीं कि आप आधी रात से लाइन में लगकर चल रहे हैं। दर्शन करके जब बाहर निकलेंगे तो आसमान में बिखरे रंग आपको एक अलग ही तरह ही संतुष्टि, शांति और सकारात्मकता से भर देंगे। ठंडी और ताज़ी हवा आपको ख़ुशी से भर देगी। 
 

Tirupati Tirumala tour: a place to visit for eternal peace
अद्भुत है तिरुपति बालाजी मंदिर - फोटो : istock

जहाँ भगवान बहुत कम विश्राम करते हैं 

पहाड़ों के ऊपर बिराजे भगवान वेंकटेश के दर्शन करने लोग देश-विदेश से बड़ी संख्या में आते हैं। ऐसी मान्यता है कि ये दुनिया के सबसे अमीर भगवान हैं। इसका प्रमाण आपको तब मिलता है जब दर्शन के लिए लाइन में लगे हुए लोग आपके सामने वेंकटेश्वरा वेंकटेश्वरा, गोविंदा गोविंदा,  कहते हुए अपने पहने हुए गहने और जेब से पूरा का पूरा बटुआ निकाल कर दान पात्र में निसंकोच डाल देते हैं। भगवान सुबह से लेकर लगभग पूरी रात भक्तों को दर्शन देते हैं और इसलिए यह मान्यता भी है कि यहाँ भगवान महज एक घंटे का ही विश्राम करते हैं क्योंकि उन्हें दर्शन के लिए आतुर हर भक्त को दर्शन देने होते हैं। 

Tirupati Tirumala tour: a place to visit for eternal peace
मनमोहक मंदिर प्रांगण - फोटो : istock

मनमोहक नजारों और प्राकृतिक उपहारों से सजा

मंदिर प्रांगण से जो खुले आसमान का नजारा आपको दिखाई देता है वह तो अद्भुत है ही, खासकर रात के दर्शनों के दौरान। इसके अलावा मंदिर की ओर पहाड़ी रास्ते से जाते समय, शहर में घूमते हुए भी आपको प्रकृति का संगीत सुनाई देगा। अगर आपको दर्शनों का समय रात 1-सुबह 5 के बीच का मिला है तो भी यह महसूस होगा ही नहीं कि आप आधी रात से लाइन में लगकर चल रहे हैं। दर्शन करके जब बाहर निकलेंगे तो आसमान में बिखरे रंग आपको एक अलग ही तरह ही संतुष्टि, शांति और सकारात्मकता से भर देंगे। ठंडी और ताज़ी हवा आपको ख़ुशी से भर देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tirupati Tirumala tour: a place to visit for eternal peace
आलौकिक अनुभूति दर्शनों की

बादलों की टोलियां 

सात पहाड़ियों की ऊंचाई पर होने के कारण कई बार आपको बादल भी यहाँ घूमते-फिरते मिल जायेंगे। दर्शनों के लिए मंदिर की ओर जाते समय रास्ते में छोटे छोटे बादलों की टुकड़ियां आपसे मुलाक़ात करने आ सकती हैं। खासकर रात में तो यह नजारा और भी अद्भुत बन जाता है। ऐसा लगता है जैसे परियों की कहानियों या धार्मिक कहानियों में पढ़े चित्र साकार हो गए हों। रुई के फाहों से आस पास उड़ते बादल आपको रोमांच की सिहरन से भर जाते हैं। ऊपर से देखने पर रौशनी से जगमगाते पहाड़ और मंदिर का प्रांगण भी बेमिसाल दृश्य प्रस्तुत करता है। ऐसा लगता है मानो किसी ने पूरी तस्वीर में हीरे बिखेर दिए हों। 

विज्ञापन
Tirupati Tirumala tour: a place to visit for eternal peace
दर्शनों के लिए पहले से करें तैयारी - फोटो : istock

सात पहाड़ों के ऊपर 

आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले में मौजूद तिरुपति तक पहुंचने के लिए कई रास्ते हैं। तिरुपति शहर नीचे बसा है जबकि तिरुमला सात पहाड़ों के ऊपर मौजूद है जहाँ मंदिर स्थित है। बैंगलोर सहित आस पास के कई स्थानों से लोग वीएंड में भी तिरुपति के लिए निकल आते हैं। सामान्य समय में लाइन में लगकर दर्शन भी दिनभर में हो जाते हैं लेकिन अच्छा यह होगा कि आप पहले से इसके लिए पूरी प्लानिंग और इंतज़ाम करके यहाँ आएं। यदि आपने अचानक कार्यक्रम बनाया है तो आप तिरुपति में रुकने का विकल्प चुन सकते हैं क्योंकि तिरुमला में मौजूद रुकने के स्थान अक्सर भरे होते हैं और इनके लिए बहुत पहले से इंतज़ाम करना होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed