खाने पीने के शौकीन लोग जायके के लिए दूर-दर तक चले जाते हैं। आज तक आपने मजेदार खाने का लुत्फ उठाने के लिए एक शहर से दूसरे शहर का सफर किया होगा, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे रेलवे स्टेशन के बारे में जहां आप बेहद स्वादिष्ट खाने का मजा ले सकते हैं। अगर आपको इन रेलवे स्टेशन पर जाने का मौका मिलेगा तो यहां खाने का लुत्फ लेना बिल्कुल मत भूलिएगा।
भारत के इन 8 रेलवे स्टेशन पर मिलता है सबसे टेस्टी खाना, कीमत भी बेहद कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर स्टेशन के छोले भटूरे
पंजाब के तंदूरी पराठे, चिकन और लस्सी के बिना वहां की ट्रिप ही अधूरा है, लेकिन एक बार आपने जालंधर स्टेशन के छोले भटूरे का टेस्ट ले लिया तो अगली बार से आपकी लिस्ट में ये भी शामिल होंगे। अब जब भी पंजाब जाएं तो जालंधर के छोले भटूरे टेस्ट करना न भूलें।
हावड़ा स्टेशन का चिकन कटलेट
हावड़ा स्टेशन कोलकाता में पड़ता है। अगर आपका जाना इस तरफ होता है तो और आप नॉनवेज के शौकीन हैं तो यहां के मशहूर चिकन कटलेट खाना बिल्कुल ना भूलें।
अजमेर स्टेशन पर कढ़ी कचौरी
यूं तो राजस्थान का फेवरेट नाश्ता है, कढ़ी कचौरी। लेकिन अजमेर स्टेशन जाने का मौका मिले तो वहां की कढ़ी कचौरी को जरूर टेस्ट करें। अगर आपने पहले से इसका स्वाद लिया है तो आपको इसका टेस्ट अच्छे से मालूम होगा, लेकिन अगर आप पहली पर इसे खा रहे हैं तो पक्का आप जब भी दोबारा जाएंगे तो इसे टेस्ट करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।
टूंडला स्टेशन की आलू टिक्की
अगर आप दिल्ली से कानपुर का सफर कर रहे हैं तो इस बीच टूंडला स्टेशन पड़ता है। यहां की टिक्की आपने एक बार टेस्ट कर ली तो आप खुद कहेंगे कि आपने आज तक ऐसी टिक्की नहीं खाई है। अगली बार अगर टूंडला स्टेशन रास्ते में पड़े तो टिक्की खाना न भूलिएगा।
A post shared by Anamika Singh (@shutterbug.ana) on