भारत देश अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां हर साल देश ही नहीं विदेशों से भी काफी संख्या में लोग घूमने आते हैं। लेकिन बात जब केरल की होती है, तो नजर के सामने बेहद खूबसूरत जगहें आती हैं। दोस्तों संग घूमना हो या फिर पार्टनर संग। केरल हर किसी के लिए बिल्कुल सही जगह है। यहां आप बीच पर मजे कर सकते हैं और नई-नई जगहों पर घूम सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केरल में कई हिल स्टेशन हैं, जो घूमने के लिए सबसे सही हैं। शायद नहीं, तो चलिए आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं।
{"_id":"604203b536cb731340403d94","slug":"these-hill-stations-in-kerala-are-perfect-for-walking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केरल के इन हिल स्टेशन में बिता सकते हैं अपनी छुट्टियां, इस बार यहां करें ट्रिप प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
केरल के इन हिल स्टेशन में बिता सकते हैं अपनी छुट्टियां, इस बार यहां करें ट्रिप प्लान
Fri, 05 Mar 2021 03:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 05 Mar 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
Trending Videos
Malampuzha
- फोटो : istock
मालमपुझा
- केरल में स्थित मालमपुझा घूमने के लिहाज से काफी सही जगह है। ये केरल के पलक्कड जिले में स्थित है। यहां सभी लोग अपने परिवार के साथ घूमने आते हैं, और प्रकृति के नजारों का आनंद लेते हैं। यहां आप चाय के बागान देख सकते हैं, यहां अच्छे बगीचे और पार्क भी हैं, जो हर किसी को पसंद आते हैं। ये जगह बच्चों के लिए भी बिल्कुल सही है।
Ponmudi
- फोटो : istock
पोनमुडी
- पोनमुडी में प्रकृति के अनोखे नजारों को न सिर्फ देख सकते हैं बल्कि इनमें जी सकते हैं। पोनमुडी एक खूबसूरत चोटी है, जो कि तिरुवनंतपुरम जिले में स्थित है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 1100 मीटर है। तिरुवनंतपुरम जिले से इसकी दूरी 60 किलोमीटर है। यहां आप ऊंची-ऊंची चोटी, हाइकिंग और ट्रैकिंग का मजा उठा सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुन्नार, केरल
- फोटो : Pixabay
मुन्नार
- मुन्नार केरल के खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। मुन्नार केरल के इडुक्की जिले में स्थित है, जो कि समुद्र तल से 1600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां चाय की खेती होती है। यहां आप सुकून के पल भी बिता सकते हैं। साथ ही यहां आपको कई चाय के बागान मिल जाएंगे, जहां की आप सैर कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वागमन
- बात जब भारत के खूबसूरत और मशहूर हिल स्टेशन की होती है, तो सबसे पहले वागमन हिल स्टेशन की बात जरूर होती है। यहां बड़े-बड़े नारियल के पेड़, ऊंची-ऊंची चोटियां और वाटरफॉल हैं। जहां जाकर आप अपनी छुट्टियां एंजॉय कर सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और कुदरत के इन अनोखे नजारों का आनंद उठाते हैं।