आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में लोग बीमार बड़ी जल्दी पड़ जाते हैं। ऐसे में लोग खुद को फिट रखने के लिए कई तरह के व्यायाम करते हैं। कोई जिम जाता है, तो कोई योगा करता है और कई लोग रनिंग करना भी पसंद करते हैं। रनिंग एक ऐसी थेरेपी है, जो शरीर की कई सारी आंतरिक समस्याओं को ठीक करने में काफी मददगार होती है। दौड़ने से शरीर भी स्वस्थ रहता है। लेकिन दौड़ने के लिए एक अच्छे ट्रैक की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप दिल्ली में रहते हैं और ऐसे ट्रैक की तलाश में हैं, तो चलिए हम आपको कुछ अच्छे ट्रैक के बारे में बताते हैं।
{"_id":"6076cb4a8ebc3e8d3663fca6","slug":"these-four-best-running-track-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में रनिंग के लिए ये हैं सबसे सही जगह, जानें इनके बारे में सबकुछ","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
दिल्ली में रनिंग के लिए ये हैं सबसे सही जगह, जानें इनके बारे में सबकुछ
Thu, 15 Apr 2021 09:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 15 Apr 2021 09:04 AM IST
विज्ञापन
running
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोधी गार्डन
- फोटो : PTI
लोधी गार्डन
- लोधी गार्डन का नाम शायद आपने काफी बार सुना होगा, तो यहां आपको बता दें कि ये दिल्ली के सबसे ग्रीन पार्कों में से एक है। यहां लगभग 2.2 किलोमीटर लंबा रनिंग ट्रैक आपको मिल जाएगा, जिस पर काफी लोग हर दिन दौड़ते हैं। यहां लोग घूमते हैं, और अपने डॉग्स भी घुमाते हैं। आप भी यहां जाकर रनिंग या फिर वर्कआउट कर सकते हैं।
rajpath
- फोटो : istock
राजपथ
- आपने कई बार तस्वीरों या टीवी पर देखा होगा कि लोग राजपथ पर दौड़ते हैं। दरअसल, दिल्ली की राजपथ सड़क रनिंग के लिए काफी अच्छी है। यहां पर आसपास के इलाके में रहने वाले लोग सुबह के समय राजपथ पर रनिंग करने पहुंचते हैं, और यहां दौड़ने का अपना अलग मजा है। ये सड़क काफी खुली और चौड़ी भी है, इसलिए यहां दौड़ने में कोई दिक्कत नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय वन
- फोटो : social media
संजय वन
- दिल्ली में दौड़ने के लिए संजय वन काफी सही जगह है, जो कि महरौली के पास स्थित है। यहां काफी अलग-अलग प्रजातियों के पक्षी भी मौजूद हैं। यहां का ट्रैक लगभग चार किलोमीटर लंबा है, जिस पर आप अच्छा खासा दौड़ सकते हैं। यहां सुबह-शाम काफी लोग पहुंचते हैं और काफी लंबी दौड़ लगाते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
नेहरू पार्क
- नेहरू पार्क काफी बड़ा पार्क है, और ये लगभग 80 एकड़ में फैला हुआ है। यहां बच्चों से लेकर बड़े लोग तक पहुंचते हैं और रनिंग करते हैं। आप भी यहां जाकर दौड़ सकते हैं। यहां व्लादिमीर लेनिन का स्टैच्यू भी है, जिसे साल 1987 में बनाया गया था। यहां दौड़ने से शरीर को काफी अच्छी ऊर्जा मिलती है।