जब भी बात कहीं घूमने की आती है, खूबसूरत जगह की आती है, ऐसी जगह की बात होती है जहां पर सुकून के पल बिताए जा सके आदि। ऐसे में हमेशा उत्तराखंड का नाम सबसे ऊपर आता है। यहां के कुमाऊं के बारे में आप कितना जानते हैं? शायद बेहद कम, अगर ऐसा है तो आपको बता दें कि कुमाऊं में इतनी खूबसूरत जगह हैं। जहां आप अपने दोस्तों, पार्टनर और परिवार संग समय बिता सकते हैं। ये जगह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। तो चलिए जानते हैं कुमाऊं की कुछ जगहों के बारे में।
{"_id":"6076d2e78ebc3e59220c6c1a","slug":"you-can-tour-to-these-beautiful-places-of-kumaon-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रानीखेत से लेकर मुनस्यारी तक, कुमाऊं की इन खूबसूरत जगहों पर बिता सकते हैं समय","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
रानीखेत से लेकर मुनस्यारी तक, कुमाऊं की इन खूबसूरत जगहों पर बिता सकते हैं समय
Wed, 14 Apr 2021 05:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 14 Apr 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
kumaon
- फोटो : istock
रानीखेत का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Facebook/Beauty Of Uttarakhand
रानीखेत
- अल्मोड़ा जिले में स्थित रानीखेत एक बेहद ही प्यारा हिल स्टेशन है। यहां आप झूला देवी मंदिर के दर्शन करने के साथ ही यहां से आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। यहां आपको जानवरों की कई प्रजातियां भी देखने को मिल जाएंगी। इसके अलावा यहां कुमाऊं रेजिमेंट का मुख्यालय भी है, जिसे आप यहां देख सकते हैं। यहां का मौसम काफी ठंडा रहता है।
नैनीताल की प्राकृतिक खूबसूरती
- फोटो : Pixabay
नैनीताल
- उत्तराखंड में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगहा है नैनीताल। यहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां आप नैनी झील और नैना देवी मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यहां आप बोटिंग के भी मजे ले सकते हैं। यहां का मौसम भी काफी ठंडा और सुहावना रहता है। यहां आप माल रोड भी जा सकते हैं, जहां से आप खरीदारी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
bhimtal
- फोटो : istock
भीमताल
- भीमताल नैनीताल जिले में ही स्थित है। ये जगह भी सैलानियों को अपनी ओर खीचती है। हर साल यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां आप भीमताल झील जा सकते हैं और वहां आप बोटिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां विक्टोरिया बांध, मछलीघर और कारटोटाका नाग मंदिर देखने जा सकते हैं। यहां फोटो क्लिक करने के भी काफी अच्छी जगह हैं।
विज्ञापन
मुनस्यारी में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी
- अगर आप कुमाऊं में स्थित मुनस्यारी नहीं गए, तो आपने फिर कुछ नहीं देखा। ये इतना प्यारा हिल स्टेशन है कि इसे लोग मिनी कश्मीर कहते हैं। यहां ऊंची-ऊंची बर्फीली पहाड़ियां हैं। मुनस्यारी गांव से आप पंचाचूली पहाड़ का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। यहां से आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। यहां का मौसम काफी सुहावना और ठंडा रहता है।