फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बना सकते हैं पुडुचेरी घूमने का प्लान, यहां के ये बीच जीत लेंगे आपका दिल

Wed, 31 Mar 2021 12:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 31 Mar 2021 12:49 PM IST
विज्ञापन
these are the famous beaches in puducherry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay.com

भारत में घूमने के लिए कई जगह ऐसी हैं, जहां लोग हर साल काफी संख्या में पहुंचते हैं। कोई हिल स्टेशन जाता है, तो कोई अपने दोस्तों या परिवार संग ऐसी जगहों पर जाता है जहां वो अपनी छुट्टियां एंजॉय कर सके। इन्हीं में से एक जगह है पुडुचेरी जो कि सैलानियों की पहली पसंद है। साउथ की ये जगह घूमने के लिहाज से काफी सही मानी जाती है। यहां काफी सारे समुद्र तट हैं, जो चारों और से ताड़ के पेड़ों से घिरे हुए हैं। तो चलिए आपको यहां के मशहूर बीचों के बारे में बताते हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं।

these are the famous beaches in puducherry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

ऑरोविले बीच

  • हर साल इस बीच पर काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, क्योंकि ये ऑरोविले बीच अपने क्रिस्टल क्लियर पानी के लिए जाना जाता है। इस बीच पर शनिवार और रविवार के दिन काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं, जिसके चलते इन दो दिनों में यहां काफी भीड़ लगती है। इस बीच पर आप अपने दोस्तों, पार्टनर या परिवार संग खूब मजे कर सकते हैं।
these are the famous beaches in puducherry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

माहे बीच

  • माहे बीच का नीला पानी हर किसी को सुंदर लगता है। साथ ही यहां पेड़ और शांतिपूर्ण वातावरण हर किसी को पसंद आता है। यहां आप कई सारी एक्टिविटी भी कर सकते हैं। यहां आप मछली पकड़ने का अनुभव ले सकते हैं। भीड़भाड़ वाली जगहों से अगर आप परेशान हो गए हैं, तो ये जगह आपके लिए बिल्कुल सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
these are the famous beaches in puducherry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सेरेनिटी बीच

  • पुडुचेरी का ये बीच काफी मशहूर है और यहां हर साल काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। सेरेनिटी बीच की सफेद रेत और नीले रंग का पानी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यही नहीं, इस बीच पर आप राफ्टिंग भी कर सकते हैं। कुल मिलाकर यहां आप अपनी छुट्टियों को जमकर एंजॉय कर सकते हैं।
विज्ञापन
these are the famous beaches in puducherry
पुदुच्चेरी का खूबसूरत पैराडाइज बीच - फोटो : Facebook/I Love Pondicherry/Aditya

पैराडाइज बीच

  • पैराडाइज बीच को पुडुचेरी का सबसे खूबसूरत बीच कहा जाता है। ये बीच अपनी शांति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। इन दोनों चीजों की तलाश करने वाले लोगों के लिए ये बिल्कुल सही है। यहां से सूर्यास्त का नजारा देखने का अपना अलग अनुभव है, जो हर किसी को अपना दीवाना बना लेता है। यहां आप स्कीइंग, कयाकिंग और कैनोइंग भी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed